एक्सप्लोरर

प्लेन में जूते उतारकर क्यों नहीं बैठना चाहिए? फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया जवाब, आपको भी पढ़ना चाहिए

रीजनल फ्लाइट अटेंडेंट लेयशा पेरेज़ ने बताया कि प्‍लेन में जूते निकलना न केवल एक असभ्‍य एक्टिविटी है बल्‍क‍ि यह पूरी तरह से अनहेल्‍दी भी है.

Aeroplane Fact: हवाई जहाज से सफर करने के दौरान कई बार कुछ लोग ऐसी हरकतें करते हैं, जिनसे बाकी के यात्रियों को और यहां तक कि क्रू मेंबर्स तक को भी परेशानी होती है. जैसे कोई आपसे सीट बदलने की गुजारिश करता है. जब आप सोने की कोशिश कर रहे हों, कोई जोर से बातें करने लगता है या फिर मोबाइल पर मूवीज देखने लगता है. कुछ लोग तो अपने जूते खोलकर मोजों में ही बैठ जाते हैं, यहां तक कि विमान में भी वो नंगे पांव ही घूमने लगते हैं. लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट का कहना है कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए.

फ्लाइट अटेंडेंट ने खोले राज

इनसाइडर की एक रिपोर्ट में रीजनल फ्लाइट अटेंडेंट लेयशा पेरेज़ ने बताया कि प्‍लेन में जूते निकलना न केवल एक असभ्‍य एक्टिविटी है बल्‍क‍ि यह पूरी तरह से अनहेल्‍दी भी है. कभी-कभी बाथरूम के फर्श पर पानी जैसा एक तरल पदार्थ होता है और लोग उसी में चलते रहते हैं. उन्हे यह पता नहीं होता कि यह गंदगी हो सकती है. क्‍योंकि प्लेन के टॉयलेट की सफाई होना हमेशा संभव नहीं होता है.

रहती है संक्रमण होने की संभावना

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि पैरों पर इस तरल के लगे होने से आपके गिरने का खतरा तो रहता ही है, साथ ही इससे संक्रमण होने का खतरा भी बहुत ज्यादा रहता है. लेयशा के इस बयान पर अमेरिका के एक क्रू मेंबर ने भी सहमति जताते हुए कहा कि सभी चीजों से प्‍यार के लिए प्‍लीज अपने जूते पहनें रखें. प्लेन में नंगे पांव या फिर मोजे पहनकर घूमना एक घृण‍ित काम है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में अध‍िकारी प्रोफेसर जगदीश खुबचंदानी ने भी इस बारे में लिखा कि लंबी दूरी की उड़ानों में अक्‍सर लोग और ज्‍यादातर बच्‍चे नंगे पांव ही बाथरूम की तरफ जाते हैं. इससे संक्रमण होने का खतरा रहता है और अगर पैर में चोट लगी हो तो संक्रमण और भी तेजी से फैल सकता है.

नहीं मिल पाता पर्याप्त समय

हवाई जहाज के केबिन भी अच्छी तरह से साफ नहीं रहते हैं. क्‍योंकि सफाई के लिए 15 से 20 मिनट का ही समय मिल पाता है. जिसमें से ज्‍यादातर समय सीट के पीछे वाली पॉकेट में पड़े कचरे को फेंकने और शौचालय के दरवाजों के हैंडल आदि को ही साफ करने में ही चला जाता है. आमतौर पर प्लेन की कालीन आदि चीजों की गहरी सफाई चार से छह हफ्तों में एक बार की जाती है. इसलिए फ्लाइट के दौरान आपको ऐसी हरकतें करने से बचना चाहिए, जो आपके लिए अनहेल्थी हों.

यह भी पढ़ें - इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाले SOS शब्द का क्या मतलब है? इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget