एक्सप्लोरर

परमाणु बम फटने की जगह से 20 किमी दूर हैं आप तो क्या बच सकती है जान?

हिरोशिमा पर जिस "लिटिल बॉय" परमाणु बम से हमला किया गया था, उसकी शक्ति 12,000 से 15,000 टन टीएनटी के बराबर थी और इससे 13 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो गया था.

परमाणु बम दुनिया के सबसे घातक हथियारों में से एक है. अब तक आम इंसानों पर इस बम का इस्तेमाल दो बार हुआ है. दोनों बार ऐसी तबाही मची की पूरी दुनिया के रोंगटे खड़े हो गए. हालांकि, इसके बाद भी परमाणु शक्ति बनने की होड़ बरकरार रही और आज कई देश अपने आप को परमाणु शक्ति बना चुके हैं.

ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है कि अगर कभी आपके आस पास कोई परमाणु बम फटा तो आप उससे कैसे बच सकते हैं. खासतौर से जब आप उस बम के फटने की जगह से 20 किलोमीटर दूर हों. चलिए आज इस खबर में हम इस पर विस्तार से बात करते हैं.

परमाणु बम फटता है तो क्या होता है

परमाणु बम कितना खतरनाक हो सकता है, हमें इसकी कल्पना करने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमने परमाणु बम को फटते और उसके घातक परिणाम को देखा है. 6 और 9 अगस्त, दो ऐसी तारीखें हैं जिन्होंने दुनिया को एक ऐसी शक्ति का आभास कराया, जिसका मुकाबला करना और उससे बच पाना लगभग नामुमकिन है.

6 अगस्त 1945 को जहां जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था. वहीं 9 अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी पर परमाणु बम से हमला हुआ था. हिरोशिमा के हमले में 140,000 लोग मारे गए थे. वहीं नागासाकी के हमले में 74000 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. इसके अलावा परमाणु बम फटने के बाद जो रेडिएशन पूरे इलाके में फैला उसने कई वर्षों तक वहां के स्थानीय लोगों को बीमार किया.

परमाणु बम कितनी दूर तक घातक होता है

हिरोशिमा पर जिस "लिटिल बॉय" परमाणु बम से हमला किया गया था, उसकी शक्ति 12,000 से 15,000 टन टीएनटी के बराबर थी और इससे 13 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो गया था. अगर यह बम और बड़ा होता तो इससे होने वाली तबाही और ज्यादा दूर तक होती.

अब आते हैं अपने असली सवाल पर कि अगर कोई व्यक्ति परमाणु बम फटने की जगह से 20 किमी दूर है, तो क्या उसकी जान बच सकती है? अगर परमाणु बम लिटिल बॉय जितना बड़ा है तो उसकी जान बच सकती है. हालांकि, बम अगर इससे जरा सा भी बड़ा हुआ तो आपकी जान को खतरा हो सकता है.

ऐसी स्थिति में आपको किसी सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए. जैसे- परमाणु बम से बचने वाले बंकर में छिप जाएं या फिर किसी ऐसी जगह जाएं जो बेसमेंट में हो. जैसे बेसमेंट वाले मेट्रो स्टेशन या ऐसी कोई जगह. भूल कर भी किसी ऊंची इमारत या उसके भीतर ना रहें. ऐसा इसलिए, क्योंकि परमाणु बम के हमले का असर इतना खतरनाक होता है कि उससे बड़ी से बड़ी बिल्डिंग भी धराशायी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: जब एक महिला ने पकड़ लिया था नेहरू का गिरहबान, देश के पहले प्रधानमंत्री ने अपने जवाब से यूं बंद की थी बोलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh UCC Bill : खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
Journalist Attack Laws India: किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
India-US Trade Deal Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
Protest Rules in India: देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?
देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget