एक्सप्लोरर

सुसाइड नोट में किसी का नाम लिखने पर उसके खिलाफ कैसे लिया जाता है एक्शन?

Suicide Note Action Process: अगर सुसाइड नोट में कोई किसी का नाम लिखकर मौत को गले लगा लेता है. तो उस व्यक्ति के खिलाफ किस तरह कार्यवाही की जाती है. चलिए आपको बताते हैं. 

Suicide Note Action Process: बेंगलुरु के 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से सोशल मीडिया पर सभी लोग उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग करने लगे हैं. अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से से तंग आकर अपनी जान दे दी. सुसाइड करने से पहले अतुल सुभाष तकरीबन डेढ़ घंटे का एक वीडियो छोड़कर गए. इसके साथ ही वह 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ कर गए.

अतुल ने वीडियो में और सुसाइड नोट में अपने मन की व्यथा को खुलकर कह दिया था. इसी के आधार पर बेंगलुरु पुलिस में अतुल के भाई ने अतुल की पत्नी और ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवा दिया. इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि अगर सुसाइड नोट में कोई किसी का नाम लिखकर मौत को गले लगा लेता है. तो उस व्यक्ति के खिलाफ किस तरह कार्यवाही की जाती है. चलिए आपको बताते हैं. 

इन धाराओं के तहत दर्ज होता है केस 

अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और  3(5) के तहत केस दर्ज किया है. अगर कोई सुसाइड नोट में किसी का नाम लिखकर चला जाता है. तो उस पर भी इसी धारा के तहत केस दर्ज किया जा सकता है. 

अगर इन धाराओं के तहत केस दर्ज हो जाता है और उस व्यक्ति पर आरोप साबित हो जाता है. तो उसे 10 साल तक की जेल और जुर्माना भुगतना पड़ सकता है. इस तरह के केस में पुलिस किसी को भी बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है. और इस केस में की गई गिरफ्तारी गैर जमानती होती है. 

यह भी पढ़ें: गैर इरादतन हत्या के मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, जानें इसमें कितने साल की हो सकती है सजा

इन पहलुओं का रखा जाता है ध्यान

लेकिन अगर कोई सुसाइ़ड नोट में किसी का नाम लिख कर सुसाइड कर लें. तो सिर्फ इसी के आधार पर उसे दंडित नहीं किया जा सकता. इसके लिए पहले पूरी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जाती है. जिसमें सुसाइड नोट की प्रामणिकता को जांचा जाता है. क्योंकि यह प्राइमरी एविडेंस होता है.

इसलिए इसकी प्रमाणिकता जांचना कि यह सुसाइड करने वाले पीड़ित ने ही लिखा है. इसके लिए हैंडराइटिंग एनालिसिस और सुसाइड नोट के कागज और स्याही की जांच की जाती है. इसके अलावा फिर सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की तथ्यात्मक जांच की जाती है. 

यह भी पढ़ें: एक वंदे भारत ट्रेन चलाने में सरकार का कितना पैसा होता है खर्च? ये है पूरा गणित

इसके बाद होती है कानूनी कार्यवाही

सुसाइड नोट की प्रामाणिकता और उसमें लगाए गए आरोपों की तथ्यात्मक जांच के बाद. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है. उसके बाद और सबूत इकट्ठे किए जाते हैं. फिर कोर्ट में मुकदमा चलाया जाता है. जिस पर आखिरी फैसला कोर्ट सुनाता है. 

यह भी पढ़ें: ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर मिलेगी सजा-ए-मौत, जानें किन देशों में है ऐसे सख्त नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget