एक्सप्लोरर

Diamond Gemstone: डायमंड की पहचान के लिए क्या है 4C रूल और कैसा होता है असली हीरा?

महिलाओं के अलावा पुरुष भी अलग-अलग रत्नों के आभूषणों की तरफ आकर्षित होते हैं. लेकिन अधिकांश लोग असली और नकली हीरे की पहचान नहीं कर पाते हैं. जानिए 4C नियम क्या है, जिससे असली नकली हीरे की पहचान होगी.

आभूषण को लेकर महिलाओं और पुरुषों दोनों के अंदर एक लगाव होता है. आज के वक्त महिलाओँ के लिए साथ अधिकांश पुरुष भी आभूषण पहनना पसंद करते हैं. इसमें सोने से लेकर डायमंड तक शामिल है. लेकिन ये भी सच है कि हर किसी को असली और नकली आभूषण पहचानने की समझ नहीं होती है. खरीदारी के वक्त भी लोग आभूषण की क्वालिटी नहीं पहचान पाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे असली और नकली डायमंड की पहचान कर सकते हैं. 

आभूषण

महिलाओं के अलावा पुरुष भी सोने की चेन डायमंड लगी घड़ी पहनना पसंद करते हैं. हालांकि महिलाओं को आभूषणों से सबसे ज्यादा लगाव होता है. भारत में लोग धनतेरस समेत शादी विवाह के मौके पर जमकर सोने, चांदी, हीरे के आभूषणों की खरीदारी करते हैं. इसके अलावा लोग सेविंग और इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी आभूषण खरीदते हैं, क्योंकि सभी धातुओं का रेट बढ़ता है. लेकिन आम इंसानों को सबसे ज्यादा असली और नकली रत्न और आभूषण की सही पहचान करने में दिक्कत आती है. 

हीरा

हीरा सबसे महंगा धातु माना जाता है. कई लोग हीरा को आभूषण, घड़ी और अन्य चीजों में इस्तेमाल करके पहनना पसंद करते हैं. लेकिन असली और नकली हीरे की पहचान करना सोने, चांदी से भी ज्यादा मुश्किल होता है. क्योंकि सोना और चांदी को आसानी से टेस्ट किया जा सकता है, लेकिन हीरा को आसानी से पहचानना मुश्किल होता है. जेमस्टोन, गोल्ड एवं सिल्वर माइनिंग के क्षेत्र में काम कर चुके एक्सपर्ट ने बताया कि हीरा की पहचान करना सोने और चांदी से मुश्किल होता है.

कैसे पहचाने असली और नकली हीरा ?

  • बता दें कि आम इंसान के लिए हीरे की पहचान करना बेहद मुश्किल होता है. इसलिए ग्राहकों को डायमंड की ज्वेलरी खरीदने के समय ज्वेलरी का सर्टिफिकेट जरूर लेना चाहिए.
    इसके अलावा डायमंड की पहचान करने के कुछ पैरामीटर हैं, इसे 4C कहते हैं. 4C में कलर, क्लियरिटी, कट एंड कैरेट होता है. 
  • एक्सपर्ट के मुताबिक हीरे को पराबैंगनी किरणों में देखने पर अगर हीरा नीली आभा के साथ चमकता है तो असली है. अगर हीरे से पीली, हरी, किरण निकलती है तो वह नकली है.
    इसके अलावा असली हीरा पानी में डूब जाता है, लेकिन नकली पानी में तैरने लगता है. 
  • इसके अलावा हीरे के कोणों से आर-पार देखने पर हीरे में इंद्रधनुष की तरह रंग दिखाई देगा तो वह असली हीरा होगा. वहीं अगर मुंह की भाप हीरे पर जमती है, तो समझें हीरा नकली है.

ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में हैं श्मशान घाट, वहां कैसे होता है हिंदुओं का अंतिम संस्कार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget