एक्सप्लोरर

क्या है ‘एक देश एक चुनाव’ का आइडिया, जानें इससे देश को क्या होगा फायदा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ क्या है ?

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. बता दें कि उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके अपनी रिपोर्ट सौंपी है. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन क्या है और इसके लागू होने से देश पर क्या फर्क पड़ेगा. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

वन नेशन वन इलेक्शन

बता दें कि रामनाथ कोविंद समिति की यह रिपोर्ट कुल 18,626 पन्नों की है. जानकारी के मुताबिक हाई लेवल कमेटी ने हितधारकों, विशेषज्ञों के साथ व्यापक परामर्श और 191 दिनों तक लगातार काम करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है. जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट में 2029 में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई है. बता दें कि देश में हर कुछ महीनों के बाद किसी ना किसी हिस्से में चुनाव होते हैं. देश में पिछले करीब तीन दशकों में एक साल भी ऐसा नहीं बीता, जब चुनाव आयोग ने किसी ना किसी राज्य में कोई चुनाव ना करवाया हो.

क्या है ‘एक देश एक चुनाव’ का आइडिया?

‘एक देश एक चुनाव’ का वास्तविक अर्थ यह है कि संसद, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ एक ही समय पर होना चाहिए. इससे वोटर यानी लोग एक ही दिन में सरकार या प्रशासन के तीनों स्तरों के लिए वोटिंग करेंगे. हालांकि विधानसभा और संसद के चुनाव केंद्रीय चुनाव आयोग संपन्न करवाता है. वहीं स्थानीय निकाय चुनाव राज्य चुनाव आयोग करवाता है. इसलिए तकनीकी रूप से संसद और विधानसभा चुनाव को एक साथ संपन्न करवाया जा सकता है.

देश को क्या होगा फायदा

• जानकारों का कहना है किइससे देश के राजकोष को फायदा होगा और देश के राजकोष की बचत होगी. क्योंकि देश में चुनाव पर अरबों रुपये खर्च होते हैं. 
• देश में बार-बार चुनाव होने से सरकारी व्यवस्था बिगड़ जाती है, इससे विकास कार्यों पर भी फर्क पड़ता है. 
• बता दें कि सीबीआई और चुनाव आयोग की कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चुनाव के दौरान काले धन को खपाया जाता है. एक बार चुनाव होने से इस पर रोक लगेगी. 
• एक चुनाव होने से सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल एक ही बार होगा. इससे स्कूल, कॉलेज और अन्य विभागों के सरकारी कर्मचारियों का समय और काम बार बार प्रभावित नहीं होगा. जिससे सारी संस्थाएं बेहतर ढंग से काम कर सकेंगी.

• सबसे बड़ी बात की एक बार चुनाव होने से वोटर ज़्यादा संख्या में वोट करने के लिए निकलेंगे और लोकतंत्र और मज़बूत होगा. 

 

ये भी पढ़ें: फिर से चर्चा में आ गया पिंक टैक्स, आखिर क्या होता है ये टैक्स और किन चीजों पर लगता ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget