एक्सप्लोरर

बिना खाए-पिए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, क्या-क्या होंगी दिक्कतें?

इंसान बिना हवा (Oxygen) के तीन मिनट, पानी के बिना 3 दिन और खाने के बिना तीन सप्ताह तक जीवित रह सकता है. लेकिन यह रूल हर इंसान के लिए अलग-अलग भी हो सकता है, जो उसके रहन-सहन और क्लाइमेट पर निर्भर है.

How Long you Live Without Water: पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उन्होंने किसानों की कुछ मांगों को लेकर 26 नवंबर को अनशन शुरू किया था. बिना कुछ खाए-पिए उन्हें 26 दिन बीत चुके हैं और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. नौबत यहां तक आ पहुंची है कि उन्हें तुरंत डॉक्टरी सहायता की जरूरत है. लेकिन ये सब बातें हम आपको यहां क्यों बता रहे हैं? दरअसल, किसान नेता डल्लेवाल की इस भूख हड़ताल को लेकर हमारे मन में एक सवाल आया कि इंसान बिना खाए-पिए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? हमने इसका जवाब ढूंढा, चलिए इसको आपके साथ शेयर करते हैं. 

इससे पहले कि हम इस सवाल के जवाब तक जाएं, हम जानना चाहते हैं कि क्या आपके मन में भी कभी यह सवाल आया है कि एक सामान्य मनुष्य बिना खाए-पिए कितने दिन तक जिंदा हर सकता है. अगर हां, तो हम इस पर विस्तार से बात करते हैं. 

'रूल ऑफ 3'

आम तौर पर खान-पान को लेकर रूल ऑफ 3 को माना जाता है. यानी एक इंसान बिना हवा (Oxygen) के तीन मिनट, पानी के बिना 3 दिन और खाने के बिना तीन सप्ताह तक जीवित रह सकता है. लेकिन क्या ये बता वाकई सही है? ऐसा हो सकता है, लेकिन यह रूल हर इंसान के लिए अलग-अलग भी हो सकता है. यानी यह सबकुछ उस व्यक्ति के रहन-सहन, इम्यूनिटी और क्लाइमेट पर भी निर्भर करता है. 

क्या कहता है मेडिकल साइंस

किसान नेता डल्लेवाल पहले इंसान नहीं हैं, जिन्होंने इस तरह की भूख हड़ताल की है. उनसे पहले अन्ना हजारे और इससे भी पहले महात्मा गांधी भी लंबे-लंबे अनशन करते थे. दरअसल, भूख हड़ताल इंसान की इच्छा शक्ति पर भी निर्भर करती है. हालांकि, डॉक्टर्स और मेडिकल साइंस की बबात करें तो अधिकतर डॉक्टर इस बात से सहमत हैं तो कि स्वस्थ्य मनुष्य बिना भोजन किए आठ सप्ताह तक जीवित रह सकता है. शर्त यह है कि उसके पास पानी होना चाहिए. 

खाना छोड़ते ही क्या होता है?

हमारे शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है. यह हमें खाने और पानी से मिलती है, लेकिन जब इंसान खाना छोड़ देता है तो कार्बोहाइड्रेट पहली चीज है, जो बिना भोजन के रहने पर खर्च होती है. इसके बाद वसा और सबसे आखिरी में प्रोटीन का नंबर आता है. अगर आपके शरीर को ऊर्जा के लिए प्रोटीन का उपयोग करना पड़ जाए तो इसका अर्थ यह है कि आपका शरीर काफी खराब स्थिति में पहुंच चुका है. 

पानी न पीने पर क्या होता है?

हमार शरीर लगभग 60 से 70 फीसदी पानी से ही बना होता है. पानी न केवल हमारी प्यास बुझाता है, बल्कि यह कोशिकाओं को जीवित रखने के साथ शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है. आम तौर पर पानी के बिना एक हफ्ते जीवित रहा जा सकता है, लेकिन तापमान ज्यादा होने पर यह समय कम हो सकता है. एक शोध के मुताबिक, औसत तापमान में मनुष्य बिना पानी 100 घंटे जीवित रह सकता है. हालांकि, लंबे समय तक पानी नहीं पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है. धीरे-धीरे एनर्जी खत्म होने लगती है और व्यक्ति को थकान महसूस होती है. ऐसे में उसके ऑर्गन्स भी फेल हो सकते हैं, जिससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष यात्री सुनिता विलियम्स कितने दिनों तक रह सकती हैं स्पेस में?  क्या कहता है साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां
कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां
Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget