एक्सप्लोरर

पूरे देश में लगे हैं कुल कितने सीसीटीवी कैमरे, इनमें कितने चीनी? आंकड़ा जानकर उड़ जाएगी नींद

भारत सरकार ने हाल ही में दावा किया कि पूरे देश में करीब 20 लाख सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं, लेकिन सिक्योरिटी के मकसद से लगे इन कैमरों की हकीकत आपके होश उड़ा सकती है.

जिन सीसीटीवी कैमरों को अपनी सिक्योरिटी के लिए लगाकर आप चैन की नींद सोते हैं, अगर उनकी हकीकत पता लग गई तो आपकी नींद वाकई उड़ जाएगी. क्या आपको पता है कि पूरे देश में कुल कितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और इनमें कितने चीनी हैं? यकीन मानिए आंकड़ा जानकर आपके होश उड़ने तय हैं. आइए आपको पूरे मसले से रूबरू कराते हैं.

देशभर में लगे हैं इतने कैमरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने हाल ही में दावा किया कि पूरे देश में करीब 20 लाख सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं. इनका मकसद आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है, लेकिन सिक्योरिटी के मकसद से लगे इन कैमरों की हकीकत आपके होश उड़ा सकती है.

दिल्ली में 1000 लोगों पर इतने कैमरे

आंकड़ों पर गौर करें तो देश की राजधानी दिल्ली में ही करीब 1.5 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं. इस हिसाब से दिल्ली में एक मील की दूरी पर कम से कम 1826 कैमरे लगे हैं. 1000 लोगों पर इनकी संख्या कम से कम 20 है. 

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी के बाद क्या कोई आम इंसान भी सीधे हाईकोर्ट जा सकता है? जानें क्या हैं तुरंत सुनवाई के नियम

देश में लगे इतने कैमरे हैं चीनी

इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया के एमडी योगेश मुद्रास के मुताबिक, देश में जिन 20 लाख सीसीटीवी कैमरों के लगे होने का दावा किया गया है, उनमें करीब 80 पर्सेंट कैमरे चीनी हैं. चीन की हरकतों को देखते हुए भारत सरकार ने अब इस क्षेत्र में भी सोचना शुरू कर दिया है. इसके मद्देनजर देश में सीसीटीवी कैमरों को बनाने और चीनी कैमरों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है. ऐसे में भारत सरकार ने चीन के सीसीटीवी उपकरणों के कई टेंडर नामंजूर कर दिए हैं. यह जानकारी उन्होंने प्रगति मैदान में आईएफएसईसी इंडिया के 17वें संस्करण में दी. 

एआई ने बढ़ाया साइबर अटैक का खतरा

तकनीक की दुनिया में लगातार हो रहे बदलाव ने जिंदगी को काफी आसान किया है. इनमें से एक बदलाव एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी है, लेकिन इससे साइबर अटैक का खतरा भी बढ़ा है. यह कहना है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी (हेड क्वार्टर-2) एसके सिंह का. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ साल के दौरान सिक्योरिटी पर फोकस काफी ज्यादा बढ़ गया है. फेशियल रिकॉग्निशन, एआई बेस्ड डिटेक्शन, प्रीडिक्टिव एनालिसिस ने सिक्योरिटी सिस्टम को पूरी तरह चेंज कर दिया है. हालांकि, कई चुनौतियां भी सामने आई हैं. दरअसल, एआई की वजह से पासवर्ड लीक जैसे साइबर अटैक में भी इजाफा हुआ है. इस वक्त 35 पर्सेंट क्रिटिकल असेट्स पर साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है.

भारत में कितना है सीसीटीवी का मार्केट?

योगेश मुद्रेश के मुताबिक, देश की मेट्रो सिटीज में सिक्योरिटी के लिए लगातार नई तकनीक इस्तेमाल की जा रही है. वहीं, टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी सीसीटीवी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है. आंकड़ों पर गौर करें तो 2024 में भारत का सीसीटीवी मार्केट 3.98 बिलियन डॉलर का है. अनुमान जताया जा रहा है कि अगर इसमें 20.6 फीसदी की दर से इजाफा होता है तो यह मार्केट 2029 तक 10.17 बिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंच सकता है. 

यह भी पढ़ें: दुबई नहीं यहां मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता सोना, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?
सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget