एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया में कैसे होते हैं चुनाव, तरीका जान आप भी हंसने लगेंगे...

North Korea Election: नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन से लोग परेशान हैं तो चुनाव में उसे ही क्यों चुनते हैं. दरअसल यहां का चुनाव ही कुछ ऐसा होता है कि शायद सुनते ही आपकी भी हंसी छूट जाए.

नॉर्थ कोरिया का नाम सुनते ही लोगों के मन में तानाशाह किम जोंग उन का नाम आ जाता है. किम जोंग उन की तानाशाही के इतने चर्चे हैं कि लोग नॉर्थ कोरिया को भी उन्हीं के नाम से याद करते हैं. नॉर्थ कोरिया में लंबे समय से उन्हीं की तानाशाही चल रही है. खबरें ऐसी भी आती हैं कि किम जोंग उन की तानाशाही से नॉर्थ कोरिया में रह रहे लोग भी परेशान रहते हैं, ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल ये उठता होगा कि यदि नॉर्थ कोरिया में चुनाव होते हैं तो वहां के लोग तानाशाह किम जोंग उन को ही क्यों चुनते हैं.

दरअसल नॉर्थ कोरिया में चुनाव का तरीका जान शायद आप भी हैरान रह जाएंगे और आपकी हंसी भी छूट जाएगी. वहां चुनाव होता है तो किम जोंग उन 99 फीसदी वोटों से जीत जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको वहां होने वाले दिलचस्प चुनावों के बारे में ही बताते हैं.

नॉर्थ कोरिया में चुनाव

भारत में जिस तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव होते हैं, उसी तरह नॉर्थ कोरिया में भी सुप्रीम पीपुल एसेंबली और लोकल पीपुल एसेंबली इलेक्शन होता है. सुप्रीम पीपुल एसेंबली चुनाव के जरिए किम जोंग उन को चुना जाता है. ये चुनाव हर चार साल में एक बार होता है.

कैसे होते हैं चुनाव?

नॉर्थ कोरिया में बाकी देशों की ही तरह चुनाव होते हैं, जिसमें वहां रह रहे सभी लोगों को वोट डालना अनिवार्य होता है. ऐसे में वहां वोटिंग का प्रतिशत 99 फीसदी होता है. हालांकि चुनाव के पहले ही वहां सभी को उसके नतीजे पता होते हैं. दरअसल, पिछले कुछ समय से होता कुछ यूं है कि नॉर्थ कोरिया के चुनाव में सिर्फ एक ही कैंडिडेट खड़ा होता है, जो किम जोंग उन हैं. जब मतदाता वोट देने जाते हैं तो उन्हें एक कार्ड दिया जाता है. जिसमें उन्हें पसंद और नापसंद करना होता है.

ऐसे में वोटिंग केंद्र के बाहर के तोप भी रखी जाती है. अब आप समझ ही गए होंगे कि उस कार्ड पर नापसंद का ऑप्शन चुनने वालों के साथ क्या होता होगा, ऐसे में लोगों के पास उस कार्ड पर सिर्फ पसंद का ऑप्शन ही होता है. फिर चुनाव के कुछ महीनों बाद परिणाम घोषित किए जाते हैं, जिसमें हर बार की तरह किम जोंग उन की जीत हो जाती है.    

यह भी पढ़ें: दुनिया में पहली बार कब बनाया गया था डोसा, इसका इतिहास इतना पुराना कि कई सभ्यताएं भी लगेंगी नई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget