एक्सप्लोरर

खिड़की-दरवाजे बंद फिर भी घर के अंदर आ जाती है धूल, साफ करने के बाद फिर कैसे जम जाती है गंदगी

अगर आप यह सोचते हैं कि धूल सिर्फ मिट्टी-चट्टानों के कण होते हैं, जो घर या इमारतों पर चिपक जाते हैं तो आप गलत हैं. घर में जमने वाली धूल का एक तिहाई हिस्सा घर के अंदर के स्रोतों से ही उत्पन्न होता है.

घर की सफाई करते हुए आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ देर बाद चीजों पर धूल फिर से जमना शुरू हो जाती है. आप सोचते हैं कि घर के खिड़की-दरवाजे खुले हैं तो धूल तो आएगी ही, लेकिन अगर आप सारे खिड़की और दरवाजे बंद भी कर दें, तब भी धूल को आने से नहीं रोका जा सकता. क्या आपके मन में कभी ख्याल आया है कि इतनी धूल कहां से आती है? यह कैसे बनती है? इसके पीछे का विज्ञान क्या है... 

दरअसल, धूल हर जगह मौजूद होती है. यह हमारे घरों, इमारतों के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में भी मौजूद होती है. कुछ धूल प्राकृतिक होती है, जो हवा के साथ हमारे घर तक पहुंच जाती है. वहीं, कुछ धूल तो अंतरिक्ष से भी आती है और पृथ्वी पर चारों तरफ फैल जाती है. यह धूल हवा के साथ हमारे घर के अंदर आ जाती है और चीजों पर जमना शुरू हो जाती है, लेकिन घर पूरी तरह से बंद होने पर भी एक तरह की धूल बनना शुरू हो जाती है. 

घर के अंदर ही बनती है एक तिहाई धूल

अगर आप यह सोचते हैं कि धूल सिर्फ मिट्टी या चट्टानों के कण होते हैं, जो हवा के साथ घर या इमारतों पर चिपक जाते हैं तो आप गलत हैं. दरअसल, घर में जमने वाली एक तिहाई धूल का हिस्सा घर के अंदर के स्रोतों से ही उत्पन्न होता है. कुछ स्टडी में पता चला है कि घर में पाई जाने वाली धूल का लगभग 20 से 50 फीसदी हिस्सा हमारे शरीर की मृत त्वचा कोशिकाओं से बना होता है. इसके अलावा पालतू जानवरों की त्वचा कोशिकाओं और बाल भी धूल का हिस्सा होते हैं. 

दो तिहाई हिस्सा आता है बाहर से

घर पर जमा होने वाली धूल का दो तिहाई हिस्सा बाहर से हमारे घर पर पहुंचता है. दरअसल, धूल ठोस पदार्थों के बारी कणों से बनी होती है, जो हवा के साथ मिलकर घर के अंदर पहुंचती है. ये आम तौर पर वायुमंडलीय कण होते हैं, जो हवा द्वारा उठाई गई मिट्टी, कपड़ों, जूतों के जरिए घर तक पहुंचती है. इसके अलावा ज्वालामुखी विस्फोट और अंतरिक्ष की धूल भी हवा के जरिए घर में पहुंचकर जमना शुरू हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो ये हथियार बन जाएंगे महाप्रलय का कारण, जान लें कितनी मचेगी तबाही? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget