एक्सप्लोरर

एड्रेस डालते ही सफर का वक्त कैसे बता देता है गूगल, ट्रैफिक और रूट का कैसे लगाता है हिसाब?

गूगल एक किताब की तरह है जिसमें आपको आपकी जरूरत के हिसाब से सभी तरह की जानकारियां मिल जाती हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि गूगल आपको रूट और ट्रैफिक के बारे में जानकारी कैसे देता है.

आज के दौर में सभी लोग कहीं भी आने-जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लेते हैं, यहां तक कि अगर हमें खाना मंगाना है तो डिलीवरी करने वाला हमारे लोकेशन को मैप के सहारे ही देखकर हम तक पहुंचता है. ऐसे में हमारे मन में सवाल उठता है कि हमारे एड्रेस डालते ही कैसे गूगल ट्रैफिक और रूट के बारे में हिसाब लगा लेता है. चलिए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

कैसे गूगल को पता चलता है

जब भी आप गूगल में एड्रेस डालते हैं तो वह कई चीजों को जांचता है जैसे कि आप कहां हैं, आप किस दिशा में जा रहे हैं और कितनी स्पीड से चल रहे हैं. इसके लिए वह आपके फोन में ऑन जीपीएस की सहायता लेता है, यही डेटा गूगल को यह समझने में मदद करता है कि रास्ते पर ट्रैफिक है या नहीं. इसके अलावा गूगल इस तरह के पुराने डेटा को इकठ्ठा करके रखता है जैसे कि इस रूट पर किस समय सबसे ज्यादा भीड़ होती है, सुबह‑शाम के ऑफिस टाइम में ट्रैफिक कैसा होता है और छुट्टियों और त्योहारों पर ट्रैफिक कैसे बदलता है. इससे भी गूगल पता लगाता है कि अब इस रूट से जाने में कितना समय लगेगा. गूगल लाखों यूजर्स के लाइव GPS डेटा से जानता है कि रोड की स्थिति कैसी है. जैसे ही किसी रोड पर बहुत से फोन स्लो स्पीड से चलने लगते हैं, गूगल मान लेता है कि वहां ट्रैफिक है. 

अब जानिए रूट कैसे पता करता है गूगल

आपने ये तो जान लिया कि गूगल किस तरह से ट्रैफिक के बारे में पता करता है. चलिए, अब आपको बताते हैं कि गूगल रूट के बारे में कैसे जानकारी इकठ्ठा करता है, इसके लिए गूगल आपको एक से ज्यादा रास्तों का विकल्प देता है और जिस रूट से आप जल्दी पहुंच सकते हैं उसे Fastest Route कहा जाता है, इसे भी गूगल एल्गोरिद्म तय करता है कि कहां ट्रैफिक कम है, कहां सिग्नल ज्यादा हैं या फिर किस रास्ते पर एक्सीडेंट या ब्लॉक नहीं है. इन सब डेटा को इकठ्ठा करके गूगल हमारी मदद करता है.

कई बार इस तरह के मामले में कंट्रोवर्सी भी होती है कि क्या गूगल आपका डेटा ले रहा है, काफी लोग प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े करने लगते हैं. हालांकि, आपको बता दें कि गूगल इस तरह के डेटा में यह नहीं देखता है कि आप कौन हैं या फिर क्या कर रहे हैं वह बस यह देखता है कि कितने लोग उस रास्ते पर हैं, वे कितनी स्पीड से चल रहे हैं और कहां रुक रहे हैं इससे वह बाकी लोगों की मदद करता है. 

इसे भी पढ़ें- मेघालय के शिलॉन्ग में कितना है क्राइम रेट, जहां हुई राजा रघुवंशी की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम
अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम
US Iran War: हवा में उड़ता अभेद्य किला! अंदर से कैसा दिखता है रूस का Tu-214PU विमान? जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित
हवा में उड़ता अभेद्य किला! अंदर से कैसा दिखता है रूस का Tu-214PU विमान? जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित
इस देश में पूजा करने पर जाना पड़ सकता है जेल, मंदिरों पर भी लगाया हुआ है सख्त प्रतिबंध
इस देश में पूजा करने पर जाना पड़ सकता है जेल, मंदिरों पर भी लगाया हुआ है सख्त प्रतिबंध
रूस..अमेरिका या चीन नहीं, इस देश ने बनाई थी दुनिया की पहली मिसाइल
रूस..अमेरिका या चीन नहीं, इस देश ने बनाई थी दुनिया की पहली मिसाइल

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget