एक्सप्लोरर

नर सांपों को कैसे सम्मोहित करती है मादा एनाकोंडा? मेटिंग से पहले छोड़ती है ये वाला हार्मोन 

मादा सांप सर्दियों या गर्मियों में सुप्तावस्था से बाहर आती है तो वह केंचुल छोड़ती है. इसके बाद वह फेरोमॉन नाम का हॉर्मोन रिलीज करती है, जिसकी मदद से नर सांप उसकी तरह आकर्षित होते हैं.  

पीढ़ी दर पीढ़ी विकास के लिए नर और मादा का साथ आना आवश्यक है. यह कुदरत का बनाया नियम है. इसके बावजूद यह एक ऐसा विषय है जिस पर सबसे कम बात होती है, होती भी है तो गुपचुप तरीके से. दरअसल, सेक्स को दुनिया का सबसे पेचीदा मसला माना जाता है. आज हम इसी मसले पर बात करेंगे, लेकिन इंसानों के बारे में नहीं, बल्कि सांपों की सेक्स लाइफ के बारे में. 

जिस तरह इंसान संबंध बनाते हैं, ठीक उसी तरह इस पृथ्वी पर रहने वाला जीव. वंशानुगत विकास के लिए यह जरूरी भी है. हालांकि, हर जानवर का संबंध बनाने का तरीका अलग होता है. आम धारणा यह है कि संबंध बनाने की पहल नर की तरफ से होती है और वह मादा को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. हालांकि, सांपों की दुनिया में ऐसा नहीं होता. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले विशालकाय सांप यानी एनाकोंडा की सेक्स लाइफ काफी अजीब होती है. 

यहां मादा करती है नरों को आकर्षित

विशेषज्ञों का कहना है कि एनाकोंडा प्रजाति में मादा न सिर्फ नर सांपों को अपनी तरफ आकर्षित करती है, बल्कि उन्हें अपने इशारों पर नचाती है. मेटिंग के दौरान वह पूरी तरह नर सांप पर हावी रहती है. रिसर्च में सामने आया है कि सांपों में सेक्स की पहल मादा करती है और वह नर सांपों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. जब मादा सांप सर्दियों या गर्मियों में सुप्तावस्था से बाहर आती है तो वह केंचुल छोड़ती है. इसके बाद वह फेरोमॉन नाम का हॉर्मोन रिलीज करती है, जिसकी मदद से नर सांप उसकी तरह आकर्षित होते हैं.  

संबंध बनाने के बाद नर को खा जाती है मादा एनाकोंडा

आम तौर पर इंसानों से लेकर जानवरों तक में नरों का शरीर मादा से बड़ा होता है, लेकिन एनाकोंडा के मामले में ऐसा नहीं होता. एक्सपर्ट कहते हैं कि मादा एनाकोंडा शरीर में नर सांपों से काफी बड़ी होती है. नर सांप भी संबंध बनाने के लिए ऐसी मादा को चुनते हैं, जो शरीर में बड़ी हो. इसका फायदा यह होता है कि जितनी बड़ी मादा उतने ज्यादा अंडे. हालांकि, यह भी देखा गया है कि अक्सर मादा सांप सेक्स के बाद नर सांपों को ही निगल जाती है. उनका बड़ा शरीर नर सांपों को निगलने में उसकी मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: इंसान नहीं यहां बंदरों के लिए सजता है बुफे, आइस्क्रीम से कोल्ड ड्रिंक तक, खिलाए जाते हैं लजीज व्यंजन

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget