एक्सप्लोरर

Mosquito Unknown Facts: इतनी दूर से इंसान की गंध पहचान लेते हैं मच्छर, सुनकर आपको नहीं होगा यकीन

बरसात बढ़ने के साथ ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है, जिससे कई तरह के रोग फैलते हैं. क्या आप जानते हैं कि मच्छर इंसानों के पास किस गंध के कारण आते हैं? जानें वह कौन सी गैस है?

गर्मी और बारिश में सबसे ज्यादा मच्छर लगते हैं. देश में मानसून आने के साथ ही कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. जिस कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या आ रही है. बारिश और इन जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से फैल रही है. देश के कई इलाकों में डेंगू भी तेजी से पैर पसार रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मच्छर इंसानों के पीछे किस गंध के कारण आते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि दूर-दूर से मच्छर इंसानों के पास कैसे पहुंच जाते हैं. 

कैसे बढ़ता है मच्छरों का प्रकोप?

बारिश और जलभराव से मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है. मच्छरों से निजात पाने के लिए इंसान हर संभव प्रयास करता है. बता दें कि मादा मच्छर इंसानों का खून चूसते हैं. बल्कि नर मच्छर सिर्फ मादा मच्छरों से आकर्षित होकर इंसानों के आस-पास आते हैं. रिसर्च के मुताबिक मादा एडीज के काटने पर डेंगू का बुखार होता है. वहीं मादा एडीज इतनी ताकतवर होती है कि वह गर्म से गर्म जगह में जिंदा रह सकती है. 

कैसे फैलता है मलेरिया?

इसके अलावा मलेरिया मनुष्यों में एनोफ़ेलीज़ वंश की मादा मच्छरों द्वारा फैलता है. मादा मच्छर अंडे के उत्पादन के लिए रक्त भोजन लेती हैं, इसलिए ये मनुष्यों को काटती हैं, जिससे मलेरिया फैलता है. जानकारी के मुताबिक नर मच्छरों से मलेरिया नहीं फैलता है. इतना ही नहीं नर मच्छर इंसानों को काटते भी नहीं है, ये फूलों के रस से अपना भोजन प्राप्त करते हैं. सवाल ये है कि फिर ये मनुष्यों के पास क्यों आते है? जानकारी के मुताबिक नर मच्छर मादा मच्छरों से आकर्षित होकर उनके पीछे-पीछे मनुष्यों के पास आते हैं, लेकिन नर मच्छर मादा मच्छरों को काटते नहीं है. सिर्फ मादा मच्छर मनुष्यों का खून पीते हैं.

इंसानों के पास कैसे आते हैं मच्छर?

आपने देखा होगा कि मच्छर अक्सर इंसानों के शरीर के आस-पास और सर के ऊपर मंडराते हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर मच्छरों को ऐसा क्या गंध आता है, जिसकी वजह से वो पीछे-पीछे आते हैं. बता दें कि हमारी त्वचा 340 से अधिक रासायनिक पदार्थों का उत्पादन करती है. मच्छरों को इनमें से कुछ गंध भोजन की तरह आकर्षित करती है. इतना ही नहीं इंसानों के पसीने में मौजूद कुछ रसायन भी मच्छरों को आकर्षित करते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक मच्छर 100 फीट दूर से ही हमारी गंध सूंघ सकते हैं. खासकर मच्छर इंसानों द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैसे को तेजी से संघूते हैं. इसके अलावा इंसानों के सिर का पसीना जल्दी सूखता नहीं है. मच्छर पसीने की गंध और कार्बन डाइऑक्साइड के कारण इंसानों के सर पर मंडराते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: शहीदों को अंतिम संस्कार के दौरान क्यों दिया जाता है गन सैल्यूट? ऐसे शुरू हुई ये परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget