एक्सप्लोरर

चीन में फैल रहा है hMPV वायरस, जानिए WHO कब करता है महामारी की घोषणा

चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटानिमोवायरस ने दुनियाभर को चिंता में डाल दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कब किसी वायरस को महामारी घोषित करता है. जानिए इसके लिए क्या है नियम.

चीन में तेजी से फैले ह्यूमन मेटानिमोवायरस (hMPV) वायरस ने एक बार फिर से दुनिया को चिंता में डाल दिया है. सभी देशों को ये डर है कि चीन से निकलने वाला ये वायरस दोबारा कहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी का रूप न ले ले. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) कब किसी वायरस को महामारी घोषित करता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

चीन में फैला hMPV वायरस

कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद चीन ने एक बार फिर से दुनिया को डरा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक नए hMPV वायरस के कारण चीन हालात बिगड़ रहे हैं. इतना ही नहीं वहां के अस्‍पतालों के बाहर मरीजों की भीड़ लग रही है. बता दें कि ह्यूमन मेटाप्नेयूमोवायरस (HMVP) कुछ-कुछ कोरोना वायरस जैसा ही लग रहा है. ये वायरस आमतौर पर सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण पैदा करता है. इतना ही नहीं यह वायरस छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को अपनी गिरफ्त में सबसे ज्‍यादा ले रहा है.वहीं इस वायरस की चपेट में आने से मरीजों में खांसी, बुखार, नाक बंद होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. 

भारत में अलर्ट

चीन में फैले hMPV वायरस को लेकर भारत में अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार घटनाक्रम पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा कि मेटान्यूमोवायरस किसी भी अन्य वायरस की तरह है, जो सामान्य सर्दी का कारण बनता है.  सरकार के मुताबिक ये बहुत बूढ़े और बहुत युवाओं में फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है. सरकार ने कहा कि अगर मामलों में बढ़ोतरी होती है, तो देश इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

WHO कब करता है किसी वायरस को महामारी घोषित

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (ड्ब्लूएचओ) ही किसी बीमारी या वायरस को महामारी घोषित करता है. अब सवाल ये है कि आखिर विश्व स्वास्थ्य संगठन कब किसी बीमारी को महामारी घोषित करता है. जानकारी के मुताबिक ड्ब्लूएचओ किसी भी वायरस के कारण होने वाली मौतों और पीड़ितों की संख्या देखने के बाद महामारी घोषित करता है. ड्ब्लूएचओ ये भी देखता है कि वायरस कितने देशों में फैला है और कितने लोगों को प्रभावित कर सकता है. बता दें कि किसी बीमारी को महामारी घोषित करने का फैसला डब्ल्यूएचओ को लेना होता है. इस मामले में कोई अन्य संगठन या देश कुछ नहीं कह सकता है. महामारी की घोषणा होने के बाद देशभर में डर का माहौल भी बन जाता है.

ये भी पढ़ें:भारत के नोटों पर सबसे पहले किसका नाम छपा था? जान लीजिए गवर्नर का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget