एक्सप्लोरर

कई देशों की सेना से भी बड़ी थी इस हिन्दू राजा की फौज, दुश्मन शंखनाद से कांप जाते थे

राजा बनने में अभी भी उनके सामने एक चुनौती थी. ये चुनौती थी दिल्ली. दरअसल, दिल्ली पर हुमायूं ने वापिस कब्जा कर लिया था और आदिल शाह ने हुमायूं को दिल्ली से बाहर खदेड़ने की जिम्मेदारी हेमू को सौंपी.

भारत के महान और वीर राजाओं की बात जब भी होगी उसमें हेमू का नाम जरूर होगा. मध्ययुगीन भारत में जब मुस्लिम शासक अपने पैर पसार रहे थे तब हेमू उन राजाओं में से थे जिन्होंने हिंदू राज स्थापित किया था. अपने शासनकाल में 22 लड़ाइयां जीतने वाले हेमू को कुछ इतिहासकार मध्य युग का समुद्र गुप्त भी कहते हैं. यहां तक कि उन्हें मध्य युग का नेपोलियन भी कहा जाता था.

राज घराने से नहीं थे

ये वो दौर था जब राजा का बेटा ही राजा बनता था. लेकिन हेमू पर ये बात लागू नहीं हुई. हेम चंद्र जिसे पूरी दुनिया हेमू के नाम से जानती है उनका जन्म 1501 में हरियाणा के रवाड़ी के एक गांव कुतबपुर में हुआ. उनका परिवार किराने का काम करता था. यही वजह है कि अकबर की जीवनी लिखने वाला अबुल फ़ज़ल अपने दस्तावेजों में उन्हें तिरस्कारपूर्वक एक फेरीवाला बताता है जो रेवाड़ी की गलियों में नमक बेचा करते थे.

राजा बनने की कहानी

हेमू पैदा भले ही सामान्य परिवार में हुए थे. लेकिन उनमें गुण शासकों वाले थे. इन्हीं गुणों की वजह से जल्द ही वो शेरशाह सूरी के बेटे इस्लाम शाह की नजर में आ गए. धीरे-धीरे वो बादशाह के विश्वासपात्र बने और फिर आदिल शाह के शासनकाल में उन्हें  'वकील ए आला' यानि प्रधानमंत्री का दर्जा मिल गया.

हालांकि, राजा बनने में अभी भी उनके सामने एक चुनौती थी. ये चुनौती थी दिल्ली. दरअसल, दिल्ली पर हुमायूं ने वापिस कब्जा कर लिया था और आदिल शाह ने हुमायूं को दिल्ली से बाहर खदेड़ने की जिम्मेदारी हेमू को सौंपी.

सबसे खतरनाक फौज

हेमू ने हुमायूं को दिल्ली से खदेड़ने के लिए 50 हजार लोगों की सेना तैयार की. इसमें एक हजार हाथी और 51 तोपें शामिल थीं. हेमू जब दिल्ली की ओर निकले तो उनकी सेना को देख कर कालपी और आगरा के गवर्नर अब्दुल्लाह उज़बेग ख़ां और सिकंदर ख़ां डर के मारे अपना शहर छोड़कर भाग गए. के.के भारद्वाज की किताब 'हेमू नेपोलियन ऑफ़ मीडिवल इंडिया' के मुताबिक, अक्तूबर 1556 में हेमूं ने दिल्ली जीत लिया और अपने सिर के ऊपर शाही छतरी लगाकर हिंदू राज की स्थापना की. इसके बाद हेमू ने नामी महाराजा विक्रमादित्य की पदवी भी गृहण की.

ये भी पढ़ें: Online Betting: क्या आप भी ऑनलाइन वेबसाइट्स पर लगाते हैं IPL की टीम? ये कैसे है बर्बादी का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget