एक्सप्लोरर

हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर दिए शूट एट साइट के ऑर्डर, गोली मारने के आदेश देने का अधिकार किसे होता है?

धुबरी के प्रसिद्ध मंदिर में गाय का सिर मिलने का मामला पूरी तरह तूल पकड़ता जा रहा है. अब इसे लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शूट एट साइट का आर्डर दिया है. चलिए, जानते हैं इसके बारे में.

असम के धुबरी में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के बाहर गाय का सिर मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसमें बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 'धुबरी में एक विशेष वर्ग हमारे मंदिरों को क्षति पहुंचाने की नीयत से सक्रिए हो चुका है. मैंने शूट एट साइट का आदेश दिया है'.

आपको बता दें कि 8 जून रविवार को सुबह मंदिर के बाहर गाय का सिर मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर इसको लेकर काफी बवाल हुआ था. स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को बंद कर टायर जलाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. मामला तूल पकड़ता देख धुबरी के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस सुपरिटेंडेंट ने लोगों को समझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था. अब मुख्यमंत्री ने खुद शूट एट साइट के ऑर्डर दिए हैं तो चलिए, आपको बताते हैं कि गोली मारने के आदेश देने का अधिकार किसे होता है. 

किसके पास होता है अधिकार 

सूट एट साइट का आदेश ज्यादातर ऐसे मौकों पर दिया जाता है, जब स्थिति बद से बद्दतर हो और यह आखिरी विकल्प हो. भारत के कानून के अनुसार राज्य सरकार के पास इसे जारी करने की शक्ति होती है. इसे आमतौर पर हिंसा या संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है. कई मामलों में इसको मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी भीड़ को गैर-कानूनी घोषित करके यह ऑर्डर जारी कर सकते हैं जिसमें पुलिस अपने बचाव के लिए उचित कदम उठा सकती है.

इसमें भीड़ या प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए फायर आर्म्स का उपयोग होता है. टियर गैस, रबर बुलेट, लाठीचार्ज, वॉटर कैनन या हिंसक होने पर गोली का भी यूज किया जा सकता है. हालांकि, इस दौरान लिए जाने वाले सभी फैसले कानूनी प्रक्रिया में रहकर लिए जाते हैं.

धुबरी में अभी तक क्या हुआ

असम का धुबरी जिला खबरों की सुर्खियों में रहता है. हालांकि 8 जून के बाद यह काफी ज्यादा सुर्खियों में है. ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि धार्मिक हिंसा भड़काने के लिए वार्ड नम्बर 3 में स्थिति प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के बाहर गाय का सिर काटकर रखा गया था. घटना के बाद क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है. तनाव को देखते हुए कर्फ्यू भी लगाया गया था. 

इसे भी पढ़ें- प्लेन क्रैश के बाद कैसे कुछ ही सेकेंड में राख बन गए लोग, जानें कितना था टेंपरेचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुकाबले कितना संकरा है बाब अल-मंडेब का रास्ता, जानें यहां से किन देशों को पहुंचता है तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुकाबले कितना संकरा है बाब अल-मंडेब का रास्ता, जानें यहां से किन देशों को पहुंचता है तेल?
Khamenei Funeral: मौत के बाद अब तक नहीं हुआ खामेनेई का अंतिम संस्कार, कितने दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती है लाश?
मौत के बाद अब तक नहीं हुआ खामेनेई का अंतिम संस्कार, कितने दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती है लाश?
Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, जानें कहां हैं सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें?
पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, जानें कहां हैं सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें?
Religious Fasting: किस धर्म के व्रत होते हैं सबसे कठिन, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई और जैन धर्म में क्या है परंपरा?
किस धर्म के व्रत होते हैं सबसे कठिन, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई और जैन धर्म में क्या है परंपरा?

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
Embed widget