एक्सप्लोरर

क्या भारत भी रह चुका है UNSC का अध्यक्ष, जानिए कब-कब अपने पास रही ये कुर्सी?

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है जिसके बाद विवाद गहराता ज रहा है. चलिए, आपको बताते हैं कि भारत कब इसका सदस्य रह चुका है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  को विश्व की सबसे ताकतवर संस्थाओं में से एक माना जाता है.  इसका मुख्य कार्य वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखना है. इसमें कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य शामिल होते हैं. इस परिषद की अध्यक्षता हर महीने बदलती रहती है और यह अध्यक्षता सभी सदस्य देशों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम से दी जाती है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या भारत भी कभी इस प्रतिष्ठित UNSC की अध्यक्षता कर चुका है? जवाब है  हां, कई बार. चलिए, जानते हैं कि भारत कितनी बार सदस्य रह चुका है. 

भारत कितनी बार रह चुका है सदस्य

भारत ने अब तक कुल आठ बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की है. चूंकि यह अध्यक्षता स्थायी नहीं होती, बल्कि एक मासिक रोटेशन सिस्टम पर आधारित होती है, इसलिए जब भी भारत अस्थायी सदस्य के रूप में परिषद में शामिल हुआ है, उसे एक या एक से अधिक बार अध्यक्षता करने का अवसर मिला है. भारत अब तक 8 बार अस्थायी सदस्य के रूप में सुरक्षा परिषद का हिस्सा बन चुका है 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92, 2011-12 और 2021-22. अस्थायी सदस्य को दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है. अध्यक्षता हर महीने बदलती है और यह रोटेशनल आधार पर होती है. यानी हर सदस्य एक-एक महीने के लिए अध्यक्ष बनता है. 

क्या रहा है भारत का रोल 

भारत न सिर्फ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है बल्कि कई बार उसकी अध्यक्षता भी कर चुका है. हर बार इस पद पर रहते हुए भारत ने वैश्विक स्तर पर शांति, सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभाई है. भारत ने हर बार सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष रहते हुए संयमित और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है. चाहे बात कोरियाई युद्ध के दौरान की हो या अफ्रीका में रंगभेद की समस्या की भारत ने अंतरराष्ट्रीय शांति और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

अगस्त 2011 में भारत की अध्यक्षता के दौरान भी आतंकवाद, अफ्रीका में हो रही हिंसा और पश्चिम एशिया के मुद्दों पर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी.  भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वैश्विक एकजुटता की मांग की थी. अगस्त 2021 में भारत जब सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी और यह पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस की अध्यक्षता की थी. 

इसे भी पढ़ें- क्या हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए पाकिस्तान को मजबूर कर सकता है भारत, क्या दोनों देशों के बीच है प्रत्यर्पण संधि?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget