एक्सप्लोरर

क्या होता है 'हिंदू फोबिया', जिसके खिलाफ कानून बनाने जा रही इस देश की सरकार

जॉर्जिया में पेश किया गया यह विधेयक अगर पास हो जाता है और कानून बन जाता है तो दंड संहिता को संशोधित किया जाएगा, जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियां हिंदुओं के खिलाफ अपराध के मामले में एक्शन ले सकेंगी.

Hinduphobia: अमेरिका व अन्य यूरोपीय देशों में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए जॉर्जिया की संसद में हिंदू फोबिया और हिंदू विरोधी भेदभाव को औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला विधेयक पेश किया गया है. जॉर्जिया अमेरिका का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां इस तरह का विधेयक पेश किया गया है. अगर यह बिल पास हो जाता है तो कानून प्रवर्तन एजेंसियों को हिंदुओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और ऐसा करने वालों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. 

अब सवाल है कि यह हिंदू फोबिया क्या होता है? हिंदू फोबिया में किन चीजों को परभाषित किया गया है और इस विधेयक के पास होने के हिंदुओं का किस तरह की कानूनी सुरक्षा मिलेगी और फायदा होगा? आइए जानते हैं... 

यह भी पढ़ें: भारत के साथ युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने किन देशों से मांगी थी मदद? जानें किसने दिया था साथ

बिल पास होने पर क्या होगा?

जॉर्जिया असेंबली में पेश किया गया यह विधेयक अगर पास हो जाता है और कानून की शक्ल ले लेता है, तो जॉर्जिया की दंड संहिता को संशोधित किया जाएगा. ऐसा होने पर कानून प्रवर्तन एजेंसियां हिंदू फोबिया को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर सकेंगी. बता दें इस बिल में हिंदू समुदाय के खिलाफ अपमानजनक दृष्टिकोण रखने, शत्रुतापूर्ण भावना रखने और अपराधों को परिभाषित करता है. यह बिल जॉर्जिया के भेदभाव विरोधी कानून में हिंदू फोबिया को शामिल करने का भी निर्देश देता है.  बता दें, इससे पहले जॉर्जिया असेंबली में हिंदू फोबिया की निंदा करने वाले एक प्रस्ताव को पारित किया गया था. इस प्रस्ताव में हिंदू धर्म को दुनिया के सबसे पुराने धर्म के रूप में मान्यता दी गई थी. अब यहां की संसद एक कदम आगे बढ़ाते हुए इस पर कानून बनाने जा रही है. 

क्या होता है 'हिंदू फोबिया'?

जॉर्जिया की संसद में पेश विधेयक हिंदू फोबिया में हिंदुओं के खिलाफ अपराध, उनके प्रति शत्रुता की भावना रखना, नस्लीय टिप्पणी करना, अपमानजनक दृष्टिकोण रखने को परिभाषित किया गया है. कानून बनने पर ऐसा करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी. बता दें, हिंदू फोबिया का आशय हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक दृष्टिकोण और उनके खिलाफ धर्म, जाति, रंग के आधार पर शत्रुतापूर्ण भावना रखने से है. आंकड़ों के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका में करीब 2.5 मिलियन हिंदू रहते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा करीब 40 हजार हिंदू जॉर्जिया में रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: सेना में भर्ती होने के बाद कोई भागकर वापस आ जाए तो उसके साथ क्या होता है? जानें नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget