एक्सप्लोरर

General Knowledge: क्यों हमेशा सूर्य की दिशा में ही घूमता है सूरजमुखी का फूल? जानिए इसका कारण

प्रकृति हमें जितनी आकर्षक लगती है उतना ही आश्चर्यचकित भी करती है. अक्सर प्रकृति के अलग-अलग रंग हमें हैरत में डाल देते हैं. हमें वो किसी चमत्कार सरीखे लगते हैं.

Sunflower: प्रकृति हमें जितनी आकर्षक लगती है उतना ही आश्चर्यचकित भी करती है. अक्सर प्रकृति के अलग-अलग रंग हमें हैरत में डाल देते हैं. हमें वो किसी चमत्कार सरीखे लगते हैं. इस बात की जिज्ञासा हमारे मन में उठती है कि आखिर में ऐसी अलग-अलग प्राकृतिक चीजें क्यों होतीं हैं.

सूरजमुखी के फूल के हमेशा सूरज की दिशा में ही घूमना भी हमें हैरत में डालता है. अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आखिर क्यों सूरजमुखी का फूल हमेशा सूर्य की दिशा में घूमता है-

सूरजमुखी की दिशा सूर्य की ओर होने का कारण-

एक शोध के अनुसार सूरजमुखी के फूल की दिशा सूर्य की ओर होने में उसमें इंसानों की तरह बायोलॉजिकल क्लॉक (जैविक घड़ी) का होना बताया गया है. सूरजमुखी के फूल के सूर्य की दिशा में खिलने लिए एक खास वैज्ञानिक शब्द 'हैलियोट्रॉपिज्म' का प्रयोग किया जाता है.

सूरजमुखी में इसानों की तरह जैविक घड़ी उसके जीन पर असर डालती है. इससे संबंधित शोध कहता है कि सूरजमुखी के फूल भी इंसानों की तरह रात को आराम की अवस्था में आ जाते हैं. सूर्य की बढ़ती किरण के साथ-साथ सूरजमुखी की सक्रियता भी बढ़ती जाती है.

तने का विकास भी है कारण है-

सूरजमुखी के फूल के तने का विकास भी इसके सूर्य की ओर दिशा के लिए जिम्मेदार होता है. तने के विकास की प्रक्रिया के साथ ही सूरजमुखी के फूल की दिशा भी प्रभावित होती है और वह सूर्य की दिशा के साथ चलने लगता है.

पुराने फूलों में होती है अलग प्रवृत्ति-

सूर्य की दिशा के साथ चलने की प्रवृत्ति आमतौर पर सूरजमुखी के नवपल्लवित और युवा फूलों में ही देखी जाती है. बुजुर्ग और मुरझाए सूरजमुखी के फूल सूर्य की दिशा के साथ-साथ नहीं चल पाते.

यही वजह है कि हम कई बार देखते हैं कि बहुत से फूल मुरझाई स्थिति में होते हैं और वह सूर्य की दिशा का अनुसरण नहीं कर रहे होते हैं.

ये भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwala Income: एक दिन में इतना कमाते थे झुनझुनवाला, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

              General Knowledge: क्यों सोने से भी ज्यादा महंगे बिकते हैं हाथी के दांत? जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget