एक्सप्लोरर

General Knowledge: क्यों सोने से भी ज्यादा महंगे बिकते हैं हाथी के दांत? जानिए क्या है कारण

लोग दांत के लालच में हाथियों की हत्या कर देते हैं. जिससे ना सिर्फ इस निर्दोष जीव का जीवन छीन लेते हैं बल्कि इसके चलते हाथियों की संख्या भी प्रभावित हुई है. 

Why Ivory Is Expensive: आपने अक्सर हाथी दांत की कीमतों के बारे में सुना होगा. इसके बारे में सुनकर आपको हैरानी होती होगी कि आखिर यह इतना महंगा क्यों होता है. अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर हाथी दांत की इतनी मांग क्यों है और इसके महंगे होने के क्या कारण हैं-

बनाए जाते हैं आभूषण-

हाथी दांत आभूषण बनाने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं. इससे गले में पहनने के लिए हार,कलाइयों में पहनने के लिए चूड़ियों,बटन जैसे आभूषण बनाए जाते हैं.खासकर संभ्रांत लोगों में यह स्टेटस सिंबल का भी विषय होता है.जिसके वजह से यह महंगा होता है.

ऐतिहासिकता से है जुड़ाव -

हाथी दांत से बने आभूषण पुराने समय से ही उपयोग में लाए जाते रहे हैं. पुराने समय में भी राजघराने के लोग और संभ्रांत लोगों में इससे बने आभूषणों की बहुत मांग थी. कई विशेष जगहों पर तो यह आम संस्कृति का हिस्सा था. यह भी हाथी दांत के सोने से महंगे होने का कारण है.

धार्मिक कारण भी हैं जिम्मेदार-

हाथी के दांत धार्मिक कारणों और अंधविश्वास के चलते भी मांग में रहते हैं. हिंदुओं के देवता श्री गणेश को हाथी के मुख के स्वरूप में दिखाया गया है. जिसमें हाथी दांत बाहर निकलते हुए दिखते हैं. इसलिए हिंदुओं में भी इसकी बहुत मांग है.

गैरकानूनी है हाथी दांत का कारोबार-

हाथियों के दांत का कारोबार गैरकानूनी घोषित किया गया है. इससे संबंधित कारोबार करने पर 'वन्यजीव संरक्षण अधिनियम' की 'धारा 9' के तहत कानूनी कार्यवाही की जाती है. लोग दांत के लालच में हाथियों की हत्या कर देते हैं. जिससे ना सिर्फ इस निर्दोष जीव का जीवन छीन लेते हैं बल्कि इसके चलते हाथियों की संख्या भी प्रभावित हुई है. 

हाल ही में पकड़े गए हाथी दांत के कारोबारी-

गौरतलब है कि आए दिन इससे जुड़े गैरकानूनी कारोबार का खुलासा होता रहता है. हाल ही तेलंगाना के वन अधिकारियों और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने हैदराबाद में हाथी दांत से संबंधित आभूषणों को फेसबुक पर बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनसे हाथी दांत से बने आभूषण बरामद किए गए.

ये भी पढ़ें-General Knowledge: कैसे पतली सी पटरियों पर बिना फिसले धड़ाधड़ दौड़ती है ट्रेन? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

Rakesh Jhunjhunwala Income: एक दिन में इतना कमाते थे झुनझुनवाला, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget