एक्सप्लोरर

यहां समुद्री तट पर फैल रहा मांस खाने वाला बैक्टीरिया, वजह है बेहद गंभीर

शोध में पाया गया कि समुद्र के तट पर विब्रियो वुल्निफिशस (Vibrio vulnificus) बैक्टीरिया बढ़ रहा है. यह इंसानों को संक्रमित करता है. इसे मांस खाने वाला बैक्टीरिया कहते हैं.

Flesh Eating Bacteria: दुनिया में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं. अभी हाल ही में एक शोध में ऐसा ही बदलाव सामने आया है. दरअसल, सागर के तटीय जल में मांस खाने वाले बैक्टीरिया पाए गए हैं. गर्म होते तटीय जल में ही बैक्टीरिया बढ़ रहे हैं. ये खतरनाक बैक्टीरिया इंसानों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं. इसकी वजह भी बेहद गंभीर है.

दरअसल, जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का वातावरण और महासागर दोनों ही गर्म हो रहे हैं. इंसानों से जनित ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन नए नए खतरे पैदा कर रहा है. समुद्री तट के जल में ये मांस खाने वाले बैक्टीरिया भी इसी का नतीजा हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, समुद्र के गर्म होने से तटीय जल में मांस खाने वाले बैक्टीरिया का प्रसार होता है. ये बैक्टीरिया अच्छे मौसम में भी इंसानों को खतरनाक रूप से बीमार कर सकते हैं.

इस तरह लेता है लोगों को चपेट में

शोध में पाया गया कि समुद्र के तट पर विब्रियो वुल्निफिशस (Vibrio vulnificus) बैक्टीरिया बढ़ रहा है. यह इंसानों को संक्रमित करता है. जब कोई कच्चा या अधपका समुद्री भोजन खाता है खासकर सीप और खुले घाव के संपर्क में आने पर यह जानलेवा बैक्टीरियल इनफेक्शन नेक्रोटाइज़िंग फासिसाइटिस भी फैलाता है. इस शोध को साइटिफिक रिपोर्ट्स (Scientific Reports) में प्रकाशित किया गया है.

तेजी से बढ़ रहा है बैक्टीरिया

शोध के अनुसार, मेक्सिको की खाड़ी, जॉर्जिया और फ्लोरिडा के अटलांटिक तटों पर वी. वल्निफिशस बैक्टीरिया का खतरा बढ़ रहा है. अमेरिका के पूर्वी तट पर पिछले 30 सालों में V. vulnificus के संक्रमणों की संख्या हर साल 10 से बढ़कर 80 हो गई है. अनुमान है कि 2100 तक यह संख्या 200 तक पहुंच जाएगी. बताया जा रहा है कि कुछ ही दशकों में V. vulnificus संक्रमण, न्यूयॉर्क को चपेट में ले सकता है. शोधकर्ताओं का अनुमान है कि 2080 के दशक तक यह बैक्टीरिया हर पूर्वी अमेरिकी राज्य को संक्रमित कर सकता है.

क्या होता है संक्रमण का असर?

शोधकर्ताओं का कहना है कि आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन इसके प्रसार को प्रभावित कर सकता है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, इससे संक्रमित घाव वाले 5 में से 1 व्यक्ति की मौत हो जाएगी. संक्रमित होने के एक से दो दिन के भीतर ही यह इंसान की जान ले लेता सकता है. अगर कुछ बच जाते हैं तो उन्हें बहुत देखभाल की जरूरत होगी या फिर उनका संक्रमित अंग काट दिया जाएगा.

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करेगा प्रभावित

शोध में कहा गया है कि 21वीं सदी के अंत तक यह बैक्टीरिया उत्तर की ओर भी बढ़ जाएगा और कितना आगे जाएगा यह वार्मिंग की डिग्री पर निर्भर करेगा, यानी इस खतरनाक बैक्टीरिया के फैलने की चाल भविष्य के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर निर्भर करेगी. 

यह भी पढ़ें - कौन-से गियर में ओवरटेक करना चाहिए? स्पीड और पावर का कब रहता है सही तालमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दुनिया में सबसे पहले किसने की थी भूख हड़ताल? जानिए किसके खिलाफ शुरू हुआ था यह विरोध
दुनिया में सबसे पहले किसने की थी भूख हड़ताल? जानिए किसके खिलाफ शुरू हुआ था यह विरोध
Gender Guidebook: कोर्ट और पुलिस की भाषा बदलेगी, 'चरित्रहीन' जैसे शब्दों पर रोक; जानें जेंडर गाइडबुक में क्या-क्या बदला?
कोर्ट और पुलिस की भाषा बदलेगी, 'चरित्रहीन' जैसे शब्दों पर रोक; जानें जेंडर गाइडबुक में क्या-क्या बदला?
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
Bank Licence: क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?
क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget