एक्सप्लोरर

कौन-से गियर में ओवरटेक करना चाहिए? स्पीड और पावर का कब रहता है सही तालमेल

Driving Skills: ओवरटेक करना थोड़ा पेचीदा होता है. क्योंकि, दुर्घटना से बचने लिए आपको ओवरटेक करके बहुत जल्द वापस अपनी लेन में आना होता है. ऐसे में आइए जानते हैं इसका सही तरीका क्या है.

How To Overtake: हर किसी को खुद की कार से सफर करना पसंद है. देश में फोर व्हीलर की संख्या बढ़ रही है. गाड़ी रखने के साथ अच्छे से ड्राइव करना आना बहुत जरूरी है. अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को सही तरीके से ओवरटेक करना नहीं आता है. ओवरटेक करते समय छोटी-सी गलती, किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए ओवरटेक करते समय बहुत सावधानी रखनी चाहिए. आइए जानते हैं ओवरटेक करने का सही तरीका क्या होता है और आपको इस समय अपनी गाड़ी को किस गियर में रखना चाहिए.

जोखिम भरा होता है ओवरटेक?

जहां 1 से ज्यादा लेन होती हैं, तो ऐसी सड़क पर आप राइट लेन के खाली होने पर आसानी से ओवरटेक कर सकते हैं. ऐसी सड़कों पर ज्यादा समस्या नहीं होती है. लेकिन, अगर आप किसी सिंगल लेन रोड पर चल रहे हैं, जहां आने-जाने के लिए सिर्फ 1 ही लेन है, तो यहां ओवरटेक करना थोड़ा पेचीदा होता है. क्योंकि, ऐसी सड़कों पर दुर्घटना से बचने लिए आपको ओवरटेक करके बहुत जल्द वापस अपनी लेन में आना होता है.

ओवरटेक के लिए होती है अधिक RPM की जरूरत

सिंगल लेन वाली रोड पर ओवरटेक करते समय आपको गियर डाउनशिफ्ट करने पड़ सकते हैं. क्विक ओवरटेक के लिए गाड़ी को ज्यादा टॉर्क की जरूरत होती है, जिससे अधिक RPM पर मिलता है. क्योंकि, बड़े गियर पर गाड़ी लोअर RPM में चल रही होती है और ओवरटेक करते समय ज्यादा RPM की जरूरत होती है.

ऐसे करना चाहिए ओवरटेक

मान लीजिए, आप अपनी कार फोर्थ गियर में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चला रहे हैं. अगर आप इसी गियर में गाड़ी को एक्सीलेरेट करेंगे, तो स्पीड पकड़ने में कार को थोड़ा समय लग सकता है. ऐसे में ओवरटेक करने का समय खतरा बढ़ सकता है. अगर आप कार को फोर्थ से थर्ड गियर में शिफ्ट करके ओवरटेक करेंगे तो जल्दी ओवरटेक कर पाएंगे.

इन गाड़ियों में नहीं होती डाउनशिफ्ट की जरूरत

ज्यादा इंजन कैपेसिटी की कारों में ऐसा करने की जरूरत कम पड़ती है, लेकिन अधिकतर मामलों में जरूरत होती ही है. इसके अलावा डीजल इंजन और टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन में लोअर आरपीएम पर भी बढ़िया टॉर्क मिल जाता है. इसीलिए ऐसी कारों में भी डाउनशिफ्ट की जरूरत कम ही पड़ती है. इसके अलावा ओवरटेक करते समय लाइट जलाकर सिग्नल पास भी देना चाहिए.

यह भी पढ़ें - क्या पाकिस्तान में भी भारत की तरह ही है सरकारी नौकरी का क्रेज, कभी-कभी तो जमीन पर बैठकर देते हैं एग्जाम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget