एक्सप्लोरर

मुस्कान झूठी है... कैसे पता कर सकते हैं कि इंसान खुश है या नहीं? नहीं जानते होंगे आप

हम लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अंदाजा लगा लेते हैं कि फलां व्यक्ति खुश है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चेहरे की मुस्कान ही सब कुछ नहीं होती. कई बार हमें ऐसे व्यक्ति के हावभाव को भी नोटिस करना चाहिए.

क्या आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे देखकर आपको लगता हो कि उसकी मुस्कान झूठी है या फिर वह दिल से नहीं मुस्कुरा रहा? दरअसल, दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जो खुश रहने का दिखावा करते हैं और आपके सामने खुद को ठीक दिखाने के लिए नकली स्माइल करते हैं. ऐसे लोग डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं. एक आंकड़े के मुताबिक, पूरी दुनिया में करीब 26.4 करोड़ लोग डिप्रेशन से प्रभावित हैं. भारत में भी हर 20 मे एक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है. 

ऐसे में सवाल है कि कोई व्यक्ति खुश है या नहीं, यह कैसे पहचाना जा सकता है. कैसे पता चलता है कि कोई व्यक्ति आपको फेक स्माइल दे रहा है, यानी खुश रहने का बस दिखावा कर रहा है. कई मनोचिकित्सक ऐसे इंसानों के हाव-भाव देखकर उनकी स्थिति का अंदाजा लगा लेते हैं. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं वे तरीके, जिससे आपको पता चल सकता है कि कोई व्यक्ति खुश है या नहीं.

चेहरे की मुस्कान ही सब कुछ नहीं

हम कई बार डिप्रेशन के शिकार लोगों को पहचानना भूल जाते हैं. दरअसल, कई बार हम लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अंदाजा लगा लेते हैं कि फलां व्यक्ति खुश है. हालांकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चेहरे की मुस्कान ही सबकुछ नहीं होती. कई बार हमें ऐसे व्यक्ति के हावभाव, बातचीत करने का तरीका उसकी आंखें को भी गौर से देखना चाहिए, जिससे यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति खुश है या फिर खुश दिखने का दिखावा कर रहा है. 

हमेशा खुश दिखने की कोशिश

मनोचिकित्सकों का कहना है कि जो व्यक्ति हमेशा खुश दिखने की कोशिश करता है वह असल में अंदर से उतना ही उदास होता है. साइकोलॉजी के मुताबिक, कई लोग बेमतलब अपने चेहरे पर एक फेक स्माइल लिए रहते हैं और लोगों को यह भरोसा दिलाते हैं कि वे दिल से खुश हैं. कई बार ऐसे लोग अंदर ही अंदर उदास होते हैं. 

खुद को बिजी दिखाने की कोशिश

सॉइकोलॉजी के मुताबिक, जो व्यक्ति लोग खुद को खुश दिखाने के लिए ऐसी कोशिश करते हैं, जिससे लोगों को लगे कि वे बहुत बिजी हैं. हमेशा खुद को बिजली रखने की कोशिश करने वाला शख्स ऐसा करके अपने अंदर की नकारात्मकता को दूर करने की कोशिश करता है. अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा व्यक्ति है तो आप उसे पहचान सकते हैं. इसके अलावा जो व्यक्ति आपके सामने फेक स्माइल करता है उसका व्यवहार और सोच भी बहुत नकारात्मक होगी, वह हमेशा आपसे नकारात्मक बातें करेगा और बात-बात पर चिड़चिड़ापन दिखाएगा. 

यह भी पढ़ें: इंसानों से कितना मजबूत होता है जानवरों का पाचन तंत्र, सड़ा-गला खाने के बाद भी क्यों नहीं होते बीमार?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget