एक्सप्लोरर

स्पेस में क्या कर रही है एलन मस्क की कार? जान लेंगे तो उड़ जाएंगे आपके होश

Elon Musk ने ठीक 6 साल पहले यानी 2018 में Tesla Car को स्पेस में भेजा था. ऐसे में सवाल ये उठता है कि अब वो कार स्पेस में क्या कर रही है? चलिए जानते हैं.

एलन मस्क कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसके चलते वो सुर्खियों में बने रहते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने साल 2018 में भी किया था. दरअसल आज से ठीक 6 साल पहले 6 फरवरी 2018 को एलन मस्क ने अपनी टेस्ला कार को स्पेस में फाल्कन हेवी रॉकेट के जरिए भेजा था. इस टेस्ला कार के साथ कंपनी की ओर से एक ड्राइवर को भी ड्राइविंग सीट पर बैठाकर भेजा गया था. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर अब वो कार अंतरिक्ष में क्या कर रही है और जिस ड्राइवर को अंतरिक्ष में कार के साथ भेजा गया था उसका क्या हुआ? चलिए जानते हैं.

अंतरिक्ष में क्या कर रही है एलन मस्क की कार?

जानकारी के लिए बता दें कि अंतरिक्ष में कार के साथ गया ये ड्राइवर कोई इंसान नहीं बल्कि एक डमी था जिसे स्पेससूट पहनाकर भेजा गया था. बता दें इस डमी का नाम स्टारमैन रखा गया था, इस Tesla Car को स्पेस में भेजने से पहले तय यह किया गया था कि इस कार को मंगल ग्रह की कक्षा में भेजा जाएगा. आज ये कार कहां है इस बात का सटीक अनुमान लगा पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क की ये टेस्ला कार गलत दिशा में मुड़ गई थी और ये कार सूरज के चक्कर काट रही है.

यह भी पढ़ें: टूरिस्टों के लिए भारत के ये गांव हैं सबसे बेस्ट, मिला है गोल्ड और सिल्वर का तमगा

इसी कार से ऑफिस जाया करते थे एलन मस्क?

गौरतलब है कि स्पेस में भेजी गई एलन मस्क की इस पर्सनल गाड़ी का नाम Tesla Roadster था. कहा जाता है कि एक जमाने में इस कार को चलाकर एलन मस्क ऑफिस जाया करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब से ये गाड़ी रॉकेट से अलग हुई है, तभी से ये कार सूरज के चक्कर लगा रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुमान है कि ये कार अब तक सूरज के 3 चक्कर पूरे कर चुकी है.

क्या है कार की खासियतें?

टेस्ला कंपनी की अंतरिक्ष में भेजी गई Electric Sports Car की यदि कुछ अहम खासियतों पर नजर डालें तो ये कार एक बार फुल चार्ज पर 620mi (लगभग 997 किलोमीटर) तक की दूरी को तय कर सकती है. इसके अलावा टेस्ला रोडस्टर महज 1.9 सेकंड में ही 0 से 60 की रफ्तार पकड़ लेती है तो वहीं 0 से 100 तक की रफ्तार पकड़ने में इस कार को 4.2 सेकंड का समय लगता है.

इस कार में चार लोगों के बैठने की जगह है, कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, टेस्ला कंपनी की इस कार को यदि कोई बुक करना चाहता है तो उसे 50 हजार डॉलर का रिजर्वेशन प्राइस (लगभग 41 लाख 68 हजार 627 रुपये) चुकाने होंगे. इस गाड़ी में ग्राहकों को ग्लास रूफ मिलता है और इस कार की टॉप स्पीड किसी भी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है.

यह भी पढ़ें: समुद्रों में कहां से आता है इतना नमक, आखिर कैसे इनका पानी हो जाता है इतना खारा?

अंतरिक्ष से कभी वापस आएगी एलन मस्क की कार?

एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर क्या कभी अंतरिक्ष से वापस आ पाएगी? ये सवाल कई लोगों के मन में घूम रहा है, लेकिन बता दें कि अभी तक एलन मस्क का इस गाड़ी को वापस धरती पर लाने का कोई प्लान नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरिक्ष में घूम रही इस गाड़ी को ट्रैक नहीं किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस काम में बहुत पैसा खर्च होगा. रिपोर्ट्स की माने तो अंतरिक्ष में घूम रही टेस्ला कंपनी की ये कार 2091 में धरती के पास से गुजरेगी. ये कार वापस पृथ्वी पर लौटकर आती है या फिर नहीं, इस सवाल का जवाब तो वक्त ही दे सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा इंटरनेट बैन, हैरान कर देंगे पिछले कुछ सालों के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget