एक्सप्लोरर

गर्मी में तेजी से भागता है बिजली बिल मीटर? आज ही बदल दें ये 5 आदतें

गर्मी के समय अधिकांश लोगों के घरों में एसी,कूलर,पंखा लगभग लगातार चलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किस तरीके से अपने घर का बिजली बिल कम कर सकते हैं? जानिए बिल कम करने के तरीकें.

गर्मी बढ़ने के साथ ही अधिकांश घरों में एसी,कूलर और पंखे का इस्तेमाल ज्यादा होने लगता है. ऐसी स्थिति में मीटर तेज चलने और अधिक यूनिट का बिल आने से लोग परेशान रहते हैं. सवाल ये है कि ऐसी स्थिति में आप कैसे अपने घरों में बिजली बिल का खपत कम कर सकते हैं. जानिए कौन से वो तरीके हैं, जिसके जरिए आपके घरों में रिडिंग के समय बिजली यूनिट कम आएगा.    

बिजली बिल क्यों आता है ज्यादा?

अधिकांश लोग पूछते हैं कि आखिर बिजली बिल अधिक क्यों आता है? बता दें कि इसके पीछे दो अहम कारण है. पहला मीटर में कुछ दिकक्त है. दूसरा घर में बिजली की खपत ज्यादा हो रही है. ऐसी स्थिति में अगर कोई उपभोक्ता चाहे तो निर्धारित फीस जमा कर चेक मीटर लगवा सकता है. घर में लगे और चेक मीटर से 07-15 दिनों की रीडिंग ली जाएगी. जिसके बाद पता लग जाएगा कि मीटर खराब है या सही रीडिंग ले रहा है.

एसी का इस्तेमाल

गर्मी के समय एसी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. कुछ घरों में लगातार घंटों तक एसी चलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी का इस्तेमाल लगातार नहीं करना चाहिए. दरअसल लगातार एसी चलाने से भी बिजली बिल बहुत ज्यादा आता है, वहीं एसी पर लोड भी बहुत बढ़ता है. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर पूरी रात आप एसी चलाते हैं फिर सुबह उठने के बाद एसी को कुछ घंटों के लिए बंद कर देना चाहिए.  

बिजली बिल कम करने का तरीका

• बिजली बिल कम करने के लिए घर या संस्थान में बिजली से चलने वाले यंत्रों के इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में स्विच ऑफ रखना चाहिए.
• इसके अलावा ज्यादा बिजली खपत वाले यंत्र जैसे एसी, मोटर, वाशिंग मशीन या अन्य भारी यंत्रों को एक साथ नहीं चलाना चाहिए. 
• घरों में रोशनी के लिए सीएफएल या एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना चाहिए, ये कम वॉट में अधिक रोशनी देते हैं. इसके अलावा ये बाकी बल्ब से कम बिजली लेते हैं. 
• ठंड के समय पानी गर्म करने या घर के अन्य किसी प्रकार के हीटर को ज्यादा देर तक चालू नहीं रखना चाहिए.
• इसके अलावा अपने बिजली चालित उपकरणों की समय-समय पर जांच करना चाहिए. क्योंकि खराब उपकरण भी बिजली का खपत ज्यादा करते हैं.

• घरों में जितना जरूरत है. उतने लाइट और पंखों का बस इस्तेमाल करना चाहिए. जहां पर जरूरत नहीं है, वहां के लाइट और पंखे को बंद रखना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Birds Fly: फ्लाइट में सफर के दौरान दिख सकता है ये पक्षी, जानिए कितनी ऊंची है इसकी उड़ान

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget