एक्सप्लोरर

Birds Fly: फ्लाइट में सफर के दौरान दिख सकता है ये पक्षी, जानिए कितनी ऊंची है इसकी उड़ान

फ्लाइट में सफर के दौरान अगर आपको खुले आसमान में पक्षी दिखेगा, तो आपको कैसा लगेगा? जी हां दुनियाभर में कई ऐसे पक्षी है, जिनकी उड़ान फ्लाइट से भी ऊपर है. जानिए इन पक्षियों का नाम क्या है.

 फ्लाइट में सफर के दौरान अगर खिड़की से बाहर आपको कोई पक्षी दिखेगा, तो आपको कैसा महसूस होगा. जी हां फ्लाइट जिस ऊंचाई पर उड़ता है, उतनी ही ऊंचाई पर एक पक्षी भी उड़ता है. हालांकि फ्लाइट के लिए पक्षी काफी खतरनाक होते हैं, इससे फ्लाइट को काफी नुकसान पहुंच सकता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताएंगे, जो फ्लाइट जितनी ऊंचाई पर उड़ता है. जानिए इस पक्षी का क्या नाम है और ये कहां पर पाया जाता है. 

राजहंस

फ्लेमिंगों यानी राजहंस हर साल हजारों की संख्या में भारत आते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक राजहंस काफी तेजी से और बहुत ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक राजहंस फ्लेमिंगो 35 मील प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरते हैं. अमेरिकी बर्ड कंजर्वेंसी के मुताबिक  अगर राजहंस को लंबी दूरी तय करना होता है, तो ये 40 मील प्रति घंटा की रफ्तार से भी उड़ान भर सकते हैं. वहीं आसमान में ये पक्षी 20 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं. यही कारण है कि आसमान में फ्लाइट और इन पक्षियों के टकराने का जोखिम बना रहता है. 

रंग कैसे बदलता ?

स्मिथसोनियन कंजर्वेशन बायोलॉजी इंस्टीट्यूट (एससीबीआई) के मुताबिक राजहंस का गुलाबी रंग उसके आहार के कारण होता है. नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक जब राजहंस पैदा होते हैं, तो उनके पंख सफेद होते हैं. लेकिन जब राजहंस खाना शुरू कर देते हैं तो उनके सफेद पंखों का रंग बदलना शुरू हो जाता है. राजहंस के आहार में नमकीन झींगा और शैवाल होते हैं. इन दोनों में कैरोटीनॉयड पाया जाता है. कैरोटीनॉयड प्राकृतिक रंगद्रव्य है, जो कई पौधों और शैवाल को लाल, पीला या नारंगी रंग देता है. इस कारण इनके पंखों का रंग गुलाबी हो जाता है.

राजहंस के शरीर का आकार

बता दें कि राजहंस के पैर काफी पतले होते हैं. इनकी ऊंचाई 3 फीट से लेकर 4 फीट से कुछ ज्‍यादा होती है. वहीं इनके दोनों पंखों का फैलाव 5 फीट तक होता है. मेल फ्लेमिंगो का वजन 14 किलोग्राम तक होता है. वहीं फीमेल फ्लेमिंगो का वजन 10 किलोग्राम तक होता है. भारत में हर साल सर्दियों के शुरू होने के साथ ही सुंदर गुलाबी राजहंस आते हैं. ये खूबसूरत पक्षी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इजरायल समेत कई देशों में प्रवास करते हैं. 

सबसे ऊंची उड़ान वाले पक्षी 

सवाल ये है कि दुनिया में कौन-सा पक्षी सबसे ऊंचा उड़ता है? वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक रूपेल का ग्रिफॉन वल्‍चर यानी गिद्ध 37,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. ये दुनिया का सबसे ऊंचाई तक उड़ने वाला पक्षी माना जाता है. इसके अलावा यूरेशियन क्रेन यानी खास प्रजाति का बगुला 33,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. वहीं तिब्बत का ब्लैकबर्ड पक्षी 16-20 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. वहीं  दुनिया में सबसे लंबी उड़ान भरने वाला पक्षी एंडियन कोंडोर भी 16,000 फीट तक उड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Flight : आपातकाल स्थिति में फ्लाइट कितने डिग्री टर्न कर सकता? एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget