एक्सप्लोरर

क्या सच में होता है हॉलीवुड फिल्मों वाला मल्टीवर्स, इसके पीछे क्या कहता है विज्ञान?

Does Multiverse Existence In Real Life: मल्टीवर्स की फिल्में तो बहुत देखी होंगी. ये फिल्में देखने में लोगों को बहुत मजा आता है, लेकिन क्या ये सच में होता है या फिर सिर्फ एक फैंटेसी मात्र ही है.

साइंस की फैंटेसी फिल्मों में हमने या तो काल्पनिक किरदार देखे होते हैं, या फिर ऐसे असाधारण लोग देखे होते हैं, जिनके पास अनोखी शक्तियां होती है. भले ही ये आम जिंदगी में हासिल नहीं हो सकती हैं, लेकिन कई बार सच्चाई दिखाने के लिए और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए साइंस के कॉन्सेप्टस का इस्तेमाल किया जाता है. मार्वल सीरीज की फिल्मों में मल्टीवर्स देखने को मिलता है. हालांकि मल्टीवर्स न सिर्फ साइंस या साहित्य में लोकप्रिय है, बल्कि थ्योरिटिकल फिजिक्स और कॉस्मोलॉजी में भी रिसर्च का टॉपिक है. चलिए जाने कि आखिर मल्टीवर्स क्या होता है और क्या सच में इसका अस्तित्व है या फिर यह सिर्फ एक फैंटेसी है. 

मल्टीवर्स क्या होता है?

मल्टीवर्स यानि अपने ब्रह्मांड की तरह कई ब्रह्मांड होने के आस्तित्व को कहा जाता है. यह सैद्धांतिक अवधारणा है, इसका अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. कुछ साइंटिस्ट और फिलॉस्फर मानते हैं कि मल्टीवर्स का आस्तित्व संभव है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक कल्पना मात्र ही मानते हैं. अभी तक मल्टीवर्स का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिल पाया है, लेकिन कुछ वैज्ञानिक अभी भी इस कॉन्सेप्ट का समर्थन करते हैं. वहीं कुछ सिद्धांत भी हैं, जो कि मल्टीवर्स के आस्तित्व का समर्थन करते हैं, हालांकि यह सिद्धांत अभी अप्रमाणित हैं. 

क्या सच में है मल्टीवर्स

मल्टीवर्स को समझने के लिए पहले हमें ब्रह्मांड को समझना होगा. हम अंतरिक्ष में मौजूद जितनी भी चीजों को समझ पाते हैं, वे सभी ब्रह्मांड का हिस्सा है. यहां पर हर जगह एक ही नियम लागू होते हैं, जिसको यूनिवर्सल नियम कहा जाता है. हमें नहीं पता है कि हमारा ब्रह्मांड कितना बड़ा है, ऐसा भी हो सकता है कि हमारे ब्रह्मांड के आगे अरबों प्रकाशवर्ष दूर भी एक ब्रह्मांड फैला हो, जिसमें कि तारे और ग्रह मौजूद हो सकते हैं. इस बात की भी संभावना है कि धरती जैसे ग्रह और भी मौजूद हो सकते हैं, जो कि अभी हमारी पहुंच से दूर हों. क्या पता वहां भी हमारे ग्रह की तरह जीवन होता हो. मल्टीवर्स से संबंधित कई सवाल अभी भी अनुत्तरित ही हैं. इसीलिए मल्टीवर्स पर अभी भी रिसर्च ही चल रही है. 

हिंदू पुराणों में भी मल्टीवर्स की बातें

मल्टीवर्स की कहानियां सिर्फ फिल्मों में ही नहीं हैं, बल्कि हिंदू धर्म का ब्रह्मांड पहले ही इनकी व्याख्या कर चुका है. भागवद् पुराणों की मानें तो ब्रह्मांड सात परतों पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु, आकाश, पूर्णं ऊर्जा और मिथ्या अहंकार से ढंका है, हर परत पिछली परत से दस गुना बड़ी है. इस ब्रह्मांड के अलावा भी असंख्य ब्रह्मांड हैं, जो कि असीमित रूप से बड़े हैं. हिंदू ग्रंथों में सृष्टि की उत्पत्ति और उसके विनाश के बारे में भी वर्णन मिलता है. उपनिषदों में तो ब्रह्मांड और पृथ्वी, मनुष्यों और अन्य प्राणियों के सृजन व विनाश का भी वर्णन है. हिंदू ग्रंथों के अनुसार धरती की आयु लगभग 4,320,000,000 साल बताई गई है. यह समय चक्र के पूरा होते ही इसका विनाश होता है और फिर से नई सृष्टि का निर्माण होता है.

यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा खाना कैसे खा लेता है इंसान, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget