एक्सप्लोरर

Lion Teeth Damaged: क्या सही में दांत सड़ने की वजह से मर जाता है शेर? बहुत कम लोग जानते हैं ये फैक्ट

इंसान होंगे या जानवर भोजन करना सबके लिए जरूरी है. भोजन करने के लिए दांत की जरूरत भी होती है और इंसान दांत को साफ करने के लिए ब्रश करते हैं.सवाल ये है कि आखिर शेर के दांत खराब होने पर क्या होता है?

इंसानों की तरह ही बहुत सारे जानवर दांत के माध्यम से खाना खाते हैं. जंगल का राजा शेर भी अपने दांतों के जरिए ही शिकार करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेर अपने दांत सड़ने के कारण मर भी सकता है. जी हां शेर का अगर दांत सड़ता है, तो वो उसकी मौत का कारण भी बन सकता है. जानिए आखिर इसके पीछे क्या कारण है.

जानवरों का दांत

जंगल का शेर, चीता, बाघ, मगरमच्छ समेत अन्य सभी जानवर अपने दांतों के जरिए ही शिकार करते हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या इंसानों की तरह इनके दांत भी खराब होते हैं या इनके दांतों में सड़न आती है. क्योंकि ये भी मांसहारी होते है. बता दें कि जानवरों का दांत कम खराब होता है, लेकिन अगर शेर जैसे जानवर का दांत खराब होता है, तो उससे उसकी मौत भी हो सकती है.  

बता दें कि बाघों और अन्य बड़ी बिल्लियों की तरह बिल्ली के परिवार के सदस्यों के पास बहुत उच्च पीएच मान के साथ लार है. यह लार ही उनके तामचीनी इनेमल, दांतो की ऊपरी चमकीली परत को सुरक्षित रखता है. इस प्रकार गुहाओं (कैविटीज) को रोकता है. हालांकि कई बार शेर समेत बाघ का दांत सड़ता भी है, जिससे उनकी मृत्यु तक हो जाती है. 

जानवरों में दांत की समस्या

रिसर्च के मुताबिक जंगली जानवरों के लिए दाँत की समस्या जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर हो सकती है. क्योंकि शेर जैसा एक अच्छा शिकारी जानवर शिकार को मार गिराने के लिए अच्छे दांतों पर निर्भर रहता है. वहीं मांसाहारी बड़ी बिल्लियों की प्रजाति दांत काटने और चीरने के लिए उपयुक्त होते हैं. शोध के मुताबिक किसी दुर्घटना में, सड़न या मसूड़ों की बीमारी के कारण बड़ी बिल्लियों के दाँत गिरना संभव है.

यही कारण है कि चिड़ियाघरों में शेर जंगल की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते हैं. जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, जंगली आहार की तुलना में नरम आहार खाने से उनमें दंत समस्याओं का खतरा अधिक होता है. लेकिन चिड़ियाघर में पशु चिकित्सक मौजूद होते हैं, जो समय-समय पर जानवरों की देख-भाल करते हैं. कई बार जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सक जानवरों का दांत भी निकालते हैं. लेकिन जंगलों में ऐसा संभव नहीं है, जिस कारण शेर जैसे जानवर में संक्रमण फैलता है और उनकी मृत्यु हो जाती है. 

ये भी पढ़ें: Bullet Trains: ट्रेनों में बुलेट ट्रेन जैसा इंजन लगाने से क्या होगा, सिर्फ स्पीड ही नहीं बढ़ेगी, जानें क्या-क्या होंगे कई फायदे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना
मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget