एक्सप्लोरर

काला, सफेद या कोई और... बच्चे को सबसे पहले कौनसा रंग दिखाई देता है?

रिसर्च बताते हैं कि पैदा होने के तुरंत बाद बच्चों को हर तरह के रंग नहीं दिखाई देते, बल्कि उन्हें दुनिया सिर्फ सफेद और काले रंग में दिखाई देती है. ज्यादातर चीजों को वह ग्रे शेड में देखते हैं.

इंसान जब पैदा होता है तो उसका दिमाग बिल्कुल कोरा कागज होता है. यानी समय के साथ धीरे-धीरे वह चीजों को सीखता है. जैसे चलना, बोलना, समझना और बहुत कुछ... बच्चा एक समय के बाद ही करने में सक्षम होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका बच्चा रंगों को कब पहचानना शुरू करता है. शायद नहीं जानते होंगे. आप अकेले ऐसे नहीं हैं बल्कि 90 फ़ीसदी ऐसे मां-बाप हैं जिन्हें यह नहीं पता होता है कि उनका बच्चा रंगों को कब पहचानना शुरू करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उसी के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि आपका बच्चा कब घुटनों के बल चलना शुरू करता है और वह कब बोलना शुरू करता है.

चरणबद्ध तरीके से होता है बच्चों में विकास

बच्चों में विकास एक चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत होता है. जैसे ज्यादातर बच्चे 8 महीने की उम्र में घुटनों के बल चलना शुरू कर देते हैं. वहीं 11 से 18 महीने की उम्र के बीच बच्चों में आंख, हाथ, पैर और शरीर के बीच का तालमेल बैठाना आने लगता है. 10 से लेकर 24 महीने के बीच बच्चे बोलना शुरू कर देते हैं. लेकिन रंग को पहचानने की उनकी उम्र आपके अंदाजे से बहुत पहले शुरू हो जाती है. सामान्य तौर पर 5 महीने की उम्र में ही बच्चे रंगों को पहचान शुरू कर देते हैं.

पैदा होने के बाद बच्चों के लिए कैसी होती है दुनिया

रिसर्च बताते हैं कि पैदा होने के तुरंत बाद बच्चों को हर तरह के रंग नहीं दिखाई देते, बल्कि उन्हें दुनिया सिर्फ सफेद और काले रंग में दिखाई देती है. ज्यादातर चीजों को वह ग्रे शेड में देखते हैं. लेकिन 4 महीने की उम्र तक धीरे-धीरे उनके दिमाग में रंगों को लेकर एक वजन डिवेलप होने लगता है. यानी 4 महीने से पहले का बच्चा अगर आपको देख रहा है तो इसका मतलब है कि आप उसे सिर्फ ब्लैक एंड वाइट में नजर आ रहे हैं.

पैदा होने के बाद सबसे पहला रंग उन्हें कौन सा दिखाई देता है

नवजात बच्चों को सबसे पहले काला और सफेद के साथ-साथ ग्रे शेड नजर आता है. लेकिन अगर रंग-बिरंगे रंगों में बात करें तो बच्चों को सबसे पहले लाल रंग की पहचान होती है. इसके बाद धीरे-धीरे वह रंगों में अंतर करना शुरू कर देते हैं. 4 महीने की उम्र तक बच्चे हरे और लाल रंग में फर्क कर लेते हैं. जबकि 5 महीने के बाद के बच्चे अलग-अलग रंगों के शेड पहचानने लगते हैं. धीरे धीरे उम्र के साथ उन्हें हर तरह के रंगों की पहचान होने लगती है.

ये भी पढ़ें: क्या सच में लाइफ पार्टनर के बिना नहीं जी सकते पुरुष? रिसर्च में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget