एक्सप्लोरर

क्या सच में लाइफ पार्टनर के बिना नहीं जी सकते पुरुष? रिसर्च में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे

इस रिसर्च के सह निदेशक डॉक्टर डॉन कैर कहते हैं कि सामान्य तौर पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जैसे ही आपका कोई करीबी आपसे बिछड़ता है तो उसका प्रभाव आपकी रूटीन पर भी पड़ता है.

खुशहाल जिंदगी जीने के लिए हर इंसान को एक पार्टनर की जरूरत होती है. पुरुष हो या महिला हर इंसान को पार्टनर की जरूरत होती है. लेकिन अब सवाल उठता है कि किसे सबसे ज्यादा पार्टनर की जरूरत होती है. एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि पुरुषों को सबसे ज्यादा पार्टनर की जरूरत होती है. इस रिसर्च में कहा गया कि पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर के बिना नहीं जी सकते. 

फ्लोरिडा के स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी बताती है कि कोई पुरुष अगर अपनी महिला पार्टनर को खो देता है तो 1 साल के भीतर उसके मरने की संभावना 70 फ़ीसदी तक बढ़ जाती है. इस रिसर्च में यह बात सामने आई कि जीवनसाथी को खोने का दुख सबसे ज्यादा पुरुषों पर असर डालता है. यह रिसर्च 22 मार्च को पीएलओएस वन पत्रिका में प्रकाशित हुई. 

कम उम्र में पार्टनर को खोना दुखद

एएफपी समाचार एजेंसी ने इस रिसर्च पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके अनुसार, इस रिसर्च में पाया गया कि जो लोग अपने जीवनसाथी को कम उम्र में खो देते हैं उनके 1 साल के भीतर मरने की आशंका ज्यादा हो जाती है. आंकड़ों के हिसाब से देखें तो शोधकर्ताओं ने पाया कि जो पुरुष कम उम्र में अपने जीवनसाथी को खो देते हैं उन्हें मृत्यु की आशंका 70 फ़ीसदी ज्यादा हो जाती है, जबकि महिलाओं में अपने जीवनसाथी को खो देने के बाद मृत्यु की आशंका 27 फ़ीसदी ज्यादा होती है.

विशेषज्ञों ने क्या कहा

इस रिसर्च के सह निदेशक डॉक्टर डॉन कैर कहते हैं कि सामान्य तौर पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जैसे ही आपका कोई करीबी आपसे बिछड़ता है तो उसका प्रभाव आपकी रूटीन पर भी पड़ता है. आप डिप्रेशन में चले जाते हैं, कई बार शराब का सेवन भी करना शुरू कर देते हैं. इसके साथ ही आप हमेशा गुमसुम बैठे रहते हैं और एक्सरसाइज वगैरा में बिल्कुल भाग नहीं लेते. यही वजह है कि अपने पार्टनर से बिछड़ने के बाद लोगों में मृत्यु की संभावना ज्यादा हो जाती है. वहीं जो लोग एक दूसरे से प्रेम करते हैं और हमेशा एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं... वह अपना भविष्य लंबा देखते हैं और एक दूसरे के साथ स्वस्थ जीवन जीने के लिए उसके अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल को हेल्दी रखते हैं.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में बिजनेस क्लास की सीटों में ऐसा क्या खास होता है कि उसके लिए लोग इतने ज्यादा पैसे देते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget