एक्सप्लोरर

क्या आप भी हजार लिखने के लिए करते हैं K का इस्तेमाल, आखिर K ने कैसे ली शून्य की जगह?

आज के समय अधिकांश लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. खासकर यूट्यूब यूजर्स अपने सब्सक्राइबर को दर्शाने के लिए K और M शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरूआत कैसे हुई थी?

आज अधिकांश लोगों के पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा मौजूद है. इंटरनेट पर आपने अक्सर देखा होगा कि लोग हजार के लिए K और दस लाख के M शब्द का इस्तेमाल करते हैं. क्या आप भी हजार को दर्शाने के लिए K का इस्तेमाल करते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि कहां पर K शब्द का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. 

K और M का इस्तेमाल

इंटरनेट के इस युग में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा K और M शब्द का इस्तेमाल हो रहा है. दरअसल यूट्यूब चलाने वाले यूजर्स अपने सब्सक्राइबर को दर्शाने के लिए हजार की जगह K और 10 लाख की जगह M का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा करने पर वो शून्य का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. 1000 लिखने की जगह वो 1K, 10000 की जगह 10K और दस लाख की जगह 1M  का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया पर K और M के बढ़ते इस्तेमाल के कारण शून्य का इस्तेमाल बेहद कम हो गया है. 

क्या हर जगह K और M का इस्तेमाल सही

बता दें कि सिर्फ सोशल मीडिया समेत गैरसरकारी कार्यों में आप हजार और लाख की जगह K और M का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन किसी जरूरी दस्तावेज, पेपरवर्क में हम जब भी कोई अमाउंट लिखते हैं, उसके लिए सिर्फ दो तरीके का इस्तेमाल करते हैं. पहला तरीका संख्या और दूसरा तरीका शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. किसी भी जरूरी शैक्षिक, सरकारी और पेपरवर्क के कार्यों में आप K और M जैसे किसी भी शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. पेपरवर्क में हमेशा सिर्फ संख्या या शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि सोशल मीडिया पर इन शब्दों के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं है. अधिकांश लोग इंटरनेट पर ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. 

कहां से आया ये शब्द

कई पश्चिमी देश ग्रीक, रोमन संस्कृति से काफी प्रभावित थे. जानकारी के मुताबिक हजार के लिए 'K' अक्षर का प्रयोग भी रोमन संस्कृति से ही आता है. ग्रीक में 'चिलिओई' का मतलब हजार होता है. वहीं से ये शब्द आया है. इसके अलावा बाइबल में भी K शब्द का इस्तेमाल हज़ार के लिए हुआ है. फ्रांसीसी लोगों ने ग्रीक शब्द चिलिओई को छोटा करके किलो कर दिया था. उसके बाद किलोमीटर, किलोग्राम आदि का अनुमान लगाया गया है. वहीं किलोग्राम में 1000 ग्राम होता है, ऐसे में हज़ार का साइन K बन गया है. इसके अलावा मिलियन के लिए 'M', बिलियन के लिए 'B', ट्रिलियन के लिए 'T'है अक्षर का उपयोग करते हैं.

ये भी पढ़ें: Air Turbulence: क्या मौसम की तरह टर्बुलेंस का पहले से लग सकता है पता, अगर हां तो कैसे काम करेगी यह तकनीक

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget