एक्सप्लोरर

आखिर दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा On क्यों रहती है? क्या इससे उनकी बैटरी खराब नहीं होती...?

AHO Feature In Bike: दुपहिया वाहनों में यह बदलाव 1 अप्रैल 2017 के बाद किया गया था. आइए जानते हैं हेडलाइट के हमेशा ऑन रहने से बाइक की बैटरी लाइफ और माइलेज पर कोई असर पड़ता है या नहीं...

Why Bike Headlight Always On: सड़क पर चलते हुए आपने देखा होगा कि आजकल जो नए दुपहिया वाहन (बाइक, स्कूटर इत्यादि) आ रहे हैं, उनकी हेडलाइट गाड़ी स्टार्ट होते ही ऑन हो जाती है. इन्हे बंद करने का कोई स्विच भी नहीं दिया गया है. लोगों का कहना है कि इससे गाड़ी के माइलेज पर फर्क पड़ता है और बैटरी भी जल्दी ठप्प पड़ जाती है. जिसके चलते कुछ लोग इसे बंद करने का अलग से स्विच भी लगवा थे हैं. लेकिन सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और क्या वाकई इसका कोई विपरीत असर पड़ता है?

कब हुए थे बदलाव?

दरअसल, दुपहिया वाहनों में यह बदलाव 1 अप्रैल 2017 के बाद किया गया था. बदलाव के बाद लाइट को हाई या लो बीम में बदला जा सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह से ऑफ करने का ऑप्शन नहीं दिया जाता है. केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने दुपहिया वाहनों की और इनके कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन (AHO) फीचर लाने की सिफारिश की थी. 

कई देशों में सालों से है यह व्यवस्था

ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन को लाने का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर दुपहिया वाहनों की विजिबिलिटी को बढ़ाना था. अमेरिका और यूरोप के कई देशों में यह नियम सालों से लागू है. इससे कम विजिबिलिटी के वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी भी आई.

AHO फीचर लाने की बड़ी वजह

दरअसल, सड़क पर छोटे वाहनों की विजिबिलिटी कम रहने के चलते उनका पता नहीं चल पाता है. वहीं, खराब मौसम या धुंध (Fog) के दौरान सड़क पर छोटे वाहन बिल्कुल भी दिखाई नहीं देते हैं. ऐसे में टक्कर होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर बाइक की हेडलाइट हमेशा ऑन रहेगी तो उसकी विजिबिलिटी बढ़ जायेगी और उसे दूर से भी देखा जा सकता है.

क्या बैटरी जल्दी होती है खराब?

कई लोगों का कहना है कि AHO वाली बाइक की बैटरी की लाइफ कम हो जाती है. लगातार इस्तेमाल होने से बैटरी जल्दी खराब होने लगती है और उसे बार-बार बदलवाना पड़ता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि हेडलाइट के हमेशा जलते रहने से बाइक की बैटरी पर कोई असर नहीं पड़ता है.

माइलेज पर असर?

आजकल बाइक्स में एडवांस बैटरी तकनीक और अल्टरनेटिव तकनीक अपनाई जा रही है. इससे लोड बढ़ने पर भी बैटरी पर कोई असर नहीं पड़ता हैं. वहीं, AHO सिस्टम के साथ आने वाली बाइक के माइलेज पर भी कोई असर नहीं पड़ता है. 

यह भी पढ़ें - सिर कटने के बाद भी हफ्तों तक जिंदा रहता है कॉकरोच, फिर Hit स्प्रे छिड़कते ही क्यों मर जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget