एक्सप्लोरर

पैन कार्ड और आधार कार्ड पर बने QR कोड का क्या है काम? जानिए इससे क्या पता चल जाता है?

Qr Code and Aadhar Card: आपने देखा होगा कि आधार कार्ड या पैन कार्ड पर एक क्यूआर कोड लगा होता है. क्या आप जानते हैं इसे स्कैन पर क्या क्या जानकारी पता चल जाती है?

आजकल छोटी-छोटी दुकानों से लेकर आपके सरकारी कागजों तक एक चीज कॉमन हो गई है और वो है क्यूआर कोड. क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा रहा है और इसके जरिए ही एक स्कैन से सारी जानकारी पता की जा सकती है. आपने देखा होगा कि अब तो पैन कार्ड और आधार कार्ड पर एक क्यूआर कोड बना होता है और ये सभी के डॉक्यूमेंट्स में अलग अलग होता है. कभी आपने सोचा है कि आखिर पैन कार्ड और आधार कार्ड पर छपे क्यूआर कोड में क्या खास होता है और जब इसे स्कैन किया जाता है तो किस तरह की जानकारी पता लग जाती है. 

तो आज हम आपको बताते हैं कि पैन कार्ड और आधार कार्ड के क्यूआर कोड का क्या मतलब है और इसे स्कैन करने पर क्या पता किया जा सकता है. साथ ही ये भी बताएंगे कि आप भी किस तरह से क्यूआर कोड को स्कैन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं...

पैन कार्ड पर छपा क्यूआर कोड

आपकी कमाई से जुड़े सबसे अहम दस्तावेज पैन कार्ड पर भी क्यूआर कार्ड छपा होता है. जब भी पैन कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन किया जाता है तो इससे आपको पैन कार्ड धारक की कई जानकारी मिल जाता है. इस जानकारी में के पैन कार्ड होल्डर की फोटो और साइन अहम है. इसके साथ ही स्कैन करने पर पैन, नाम, पिता का नाम, मां का नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि के बारे में पता चल जाता है. अगर कोई पैन कार्ड कंपनी के नाम पर है तो कंपनी की कुछ जानकारी इस क्यूआर कोड के जरिए पता की जा सकती है. 

आधार कार्ड पर लगा क्यूआर कोड  

अब जानते हैं कि आधार कार्ड के क्यूआर कोड में क्या छुपा होता है. क्यूआर कोड में आधार नंबर, नाम, पता, लिंग, जन्म तिथि, आधार कार्ड होल्डर की फोटो आदि होती है और इसे स्कैन करके जानकारी हासिल की जा सकती है. इसके जरिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी भी सामने आ सकती है. 

कैसे कर सकते हैं स्कैन?

बता दें कि क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कई तरह के मोबाइल एप्लीकेशन में मौजूद हैं और इसके अलावा आप अपने फोन के क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए भी इन्हें स्कैन कर सकते हैं. इन्हें स्कैन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कार्ड होल्डर की जानकारी सामने आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें- सिर्फ चेन पुलिंग और बिना टिकट यात्रा पर ही नहीं... ट्रेन में ये काम किए तो हो जाएगी जेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget