एक्सप्लोरर

अब दिल्ली विधानसभा में भी नहीं बैठ पाएंगे अरविंद केजरीवाल, जानें कैसे तय होता है विपक्ष का नेता 

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली के चुनावी इतिहास में आम आदमी पार्टी पहली बार विपक्ष में बैठने जा रही है. हालांकि, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेता सदन में नहीं दिखाई पड़ेंगे.

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारी उलटफेर हुआ है. करीब एक दशक से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी बुरी तरह चुनाव हारने की कगार पर है. वहीं भारतीय जनता पार्टी का लंबा वनवास खत्म हो गया है. अब तक के चुनाव नतीजों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे दिख रही है. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटें जीतना जरूरी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं. नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी के संयोजक को बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है. इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी में नंबर दो के नेता मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सके. इस बड़ी हार के बाद आम आदमी पार्टी के दोनों शीर्ष स्तर के नेता दिल्ली विधानसभा में भी नहीं दिखाई देंगे. 

विपक्ष के नेता भी नहीं बन पाएंगे केजरीवाल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट चुकी है. हालांकि, अंतिम नतीजे आना अभी बाकी हैं. इस लिहाज से देखें तो आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा में पहली बार विपक्ष में बैठने जा रही है. इसके बावजूद अरविंद केजरीवाल विपक्ष के नेता नहीं बन पाएंगे. दरअसल, दिल्ली में एक सदनीय व्यवस्था है. यहां विधान परिषद की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन जैसे आम आदमी पार्टी के बड़े नेता सदन के बाहर ही रहेंगे. 

कैसे तय होती है विपक्ष की भूमिका

दिल्ली विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी का दर्जा पाने के लिए 10 फीसदी सीटें पाना जरूरी है. दिल्ली  विधानसभा में 70 सीटें हैं. ऐसे में विपक्षी पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के लिए किसी भी पार्टी के कम से कम 7 सीटें जीतना जरूरी है. दिल्ली के अब तक के चुनावी ट्रेंड को देखें तो आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में यह तो तय है कि आम आदमी पार्टी ही मुख्य विपक्ष की भूमिका में होगी. पार्टी के बड़े चेहरों में आतिशी और गोपाल राय ही सदन में दिखेंगे. ऐसे में तय है कि इन दोनों में से ही किसी एक को आम आदमी पार्टी विपक्ष का नेता बना सकती है. 

यह भी पढ़ें: ... तो अगले महीने आएगा बिजली और पानी का तगड़ा बिल! AAP की हार के बाद उनकी योजनाओं का क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?
India Imports: अमेरिका, चीन या फिर जापान... किस देश से सबसे ज्यादा माल खरीदता है भारत, कौन है बड़ा दुकानदार?
अमेरिका, चीन या फिर जापान... किस देश से सबसे ज्यादा माल खरीदता है भारत, कौन है बड़ा दुकानदार?
Delhi Khooni Darwaza History: दिल्ली के खूनी दरवाजे में क्या सच में दीवारों से टपकता है खून, यहां शाम को जाने की क्यों नहीं है इजाजत?
दिल्ली के खूनी दरवाजे में क्या सच में दीवारों से टपकता है खून, यहां शाम को जाने की क्यों नहीं है इजाजत?
World Leaders Luxury Plane: पीएम मोदी, पुतिन या फिर ट्रंप... किस नेता का प्लेन ज्यादा लग्जरी, किसमें आती है राजाओं वाली फीलिंग?
पीएम मोदी, पुतिन या फिर ट्रंप... किस नेता का प्लेन ज्यादा लग्जरी, किसमें आती है राजाओं वाली फीलिंग?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget