एक्सप्लोरर

गोवा में ये रीति रिवाज शादी को बनाती हैं अलग, ये रस्में होती हैं बेहद खास

भारत में अलग-अलग धर्मों, समाज और राज्य के हिसाब शादियों की रीति रिवाज भी अलग हैं. लेकिन आज हम आपको गोवा में होने वाली शादियों के बारे में बताने वाले हैं.

 


शादी एक अटूट बंधन है. यह एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जो सारा जीवन आपके साथ रहता है. आज यानी 21 फरवरी को गोवा में जकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बता दें कि भारत में अलग-अलग धर्मों, समाज और राज्य के हिसाब शादियों की रीति रिवाज भी अलग-अलग होते हैं. आज हम आपको गोवा में होने वाली शादियों के बारे में बताने वाले हैं. बाकी जगहों की तरह गोवा के रीति-रिवाज भी अलग होते हैं. जानिए वहां शादियों में क्या रस्में होती हैं. 

चूड़ा सेरमनी 

शादी की शुरूआत चूड़ा सेरमनी से होती है. इस सेरमनी को शादी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जिसमें चूड़ी दुल्हन के घर जाती है और दुल्हन पक्ष और उनके कुछ दोस्तों द्वारा उसका स्वागत किया जाता है. चूड़ियों का रंग अलग-अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर लाल, हरा, सफेद और पीला होता है. फिर इन चूड़ियों को भगवान और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए वेदी के सामने रखा जाता है. इस दौरान स्थानीय लोक गीत मौज-मस्ती में गाए जाते हैं.

भिखरिया जेवोन 

इस परंपरा में गरीब और वंचित लोगों को भोजन कराया जाता है. भिखरी शब्द का अर्थ 'गरीब व्यक्ति' और जेवोन शब्द का अर्थ 'भोजन' होता है. इस प्रथा के मुताबिक शादी की पार्टी दुल्हा दुल्हन के जोड़े के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने की आशा में दान के एक कार्य के रूप में किया जाता है. 

डे नेम

'डे-नेम' के रूप में उच्चारित ये रस्म  उन चीजों से है, जो दुल्हन अपने नए घर में लेकर जाती है. इस समारोह में दुल्हन का परिवार उन सभी चीजों को प्रदर्शित करता है, जो दुल्हन अपने पति के घर लेकर जाएगी. इसमें घरेलू सामान, आभूषण सब कुछ शामिल होता है. इसमें लड़की के घर वाले शिशु यीशु की एक छोटी मूर्ति भी भेजते हैं. 

रोसे  समारोह

कोंकणी भाषा में रोसे शब्द का अनुवाद 'रस' होता है. ये कार्यक्रम शादी के दिन या शादी के दिन से एक या दो दिन पहले आयोजित किया जाता है. ये कार्यक्रम दुल्हन और उसकी सहेलियों के लिए अलग से आयोजित किया जाता है. वहीं दूल्हे और उसके दोस्त रिश्तेदारों के लिए उनके घरों में सबकी उपस्थिति में आयोजित किया जाता है. हिंदू रीति रिवाज में जैसे हल्दी होता है, वैसे कैथोलिक शादियों में ताजा निकाले गए नारियल के दूध से लड़का और लड़की को भिगोया जाता है. इस दौरान लड़के के दोस्त अंडे से एक दूसरे को मारकर खेलते भी हैं. इसके साथ कोंकणी गायकों के एक पारंपरिक संगीत समूह द्वारा गाना भी गाया जाता है. 

शादी

इसके बाद बड़े दिन की शुरुआत शादी से होती है, जो आम तौर उस चर्च में आयोजित किया जाता है, जहां दूल्हे का पैतृक गांव/शहर होता है. सबकी उपस्थिति में विवाह रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके सील कर दिया जाता है, जिसके बाद जोड़े को आधिकारिक तौर पर पति और पत्नी घोषित किया जाता है.

सद्दो 

सद्दो एक लाल पोशाक होता है, जो दूल्हे के परिवार द्वारा दुल्हन को दिया जाता है. विवाह समारोह समाप्त होने के बाद सद्दो को  पहली बार देखा जाता है और नवविवाहित जोड़ा दूल्हे के घर जाता है. इसके बाद घर के लोग दुल्हन को सोने की चेन समेत अन्य कीमती उपहार भी देते हैं. 

 शादी का रिसेप्शन

दी का रिसेप्शन आमतौर पर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होता है. भव्य सजावट, लाइव संगीत, स्वादिष्ट भोजन, शानदार कंपनी और पूरी रात दुल्हा-दुल्हन के परिवार और दोस्त इसको इंजाय करते हैं. 

पोर्टोनेम

पोर्टोनेम का अर्थ 'वापसी' होता है. यह प्रथा शादी के अगले दिन होती है जब नवविवाहित जोड़े दुल्हन के घर लौटते हैं और वहीं रात बिताते हैं. इसके बार सभी मेहमान धीरे-धीरे जाने लगते हैं.  

 

ये भी पढ़ें: लंदन में कहां रहते थे गांधी,सावरकर, नेहरू और अंबेडकर, जानें उन घरों की क्या स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget