एक्सप्लोरर

क्या सच में ज्यादा तेज खांसने से टूट सकती हैं आपकी पसलियां, चीन की महिला के साथ ऐसा क्यों हुआ?

चीन में रहने वाली हुआंग नाम की एक महिला ने जब बेहद तीखा खाना खाया तो उसको खांसी आने लगी. यह खांसी इतनी तेज थी कि इसकी वजह से उस महिला के सीने की चार पसलियां टूट गईं.

सर्दी का मौसम है और लोगों को इस मौसम में आमतौर पर खांसी की समस्या हो जाती है. किसी किसी को तो इतनी भयानक खांसी होती है कि खांसते-खांसते उनके फेफड़े दर्द करने लगते हैं. लेकिन हाल ही में चीन की एक महिला के साथ ऐसी समस्या हुई जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल चीन की एक महिला को खांसी की समस्या हुई और उसे जब तेज से खांसी आई तो उसकी चार पसलियां टूट गईं. अब इस खबर ने पूरी दुनिया में उन लोगों को डरा दिया है जिन्हें खांसी की समस्या है. आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि क्या यह सच में आपके साथ भी हो सकता है.

पूरा मामला पहले समझिए

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, चीन में रहने वाली हुआंग नाम की एक महिला ने जब बेहद तीखा खाना खाया तो उसको खांसी आने लगी. यह खांसी इतनी तेज थी कि इसकी वजह से उस महिला के सीने की चार पसलियां टूट गईं. खांसते वक्त ही महिला को एहसास हो गया था कि उसकी हड्डियां टूट गई हैं. जब यह मामला हॉस्पिटल पहुंचा तो डॉक्टरों को भी समझने में इसे काफी देर लगा. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर खांसने की वजह से किसी के सीने की पसलियों की हड्डियां कैसे टूट सकती हैं.

कैसे टूट गईं पसलियां

महिला को जब डॉक्टर के पास ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसका सिटी स्कैन किया तो रिपोर्ट में पता चला कि हुआंग कि सीने की चार पसलियां टूट गई हैं. इसकी वजह से महिला को अब सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है और उसे असहनीय दर्द भी हो रहा है. हालांकि, डॉक्टरों ने पसलियों के टूटने की वजह बताते हुए कहा कि हुआंग का वजन उनकी लंबाई के हिसाब से कम है, इस वजह से जब खांसते वक्त फेफड़ों पर ज्यादा प्रेशर पड़ा तो पसलियां टूट गईं. दरअसल, हुआंग का वजन 57 किलो है और उसकी हाइट 5 फिक 6 इंच है.

तेज खांसी आए तो क्या करें

सर्दियों का मौसम है और ऐसे में खांसी आना लाजमी है. अगर आपको खांसी आ रही है तो डरने की जरूरत नहीं है. बस बहुत तेज से खांसने की कोशिश ना करें. ज्यादा खांसी आने लगे तो हल्का गुनगुना पानी पी लें. अगर उससे भी आराम ना मिले तो थोड़ा सा शहद चाट लें. ज्यादा तेज से खांसने पर ना सिर्फ आपके फेफड़ों पर असर पड़ता है बल्कि आपके गले में भी समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें: चेक शर्ट से जुड़ी हैं दिलचस्प कहानियां, जानिए पहली बार कब और क्यों बनाया गया ये कपड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget