एक्सप्लोरर

CJI संजीव खन्ना ने बताया किसे बनाना चाहिए अगला चीफ जस्टिस, क्या सरकार को इसे मानना जरूरी होता है?

New Chief Justice Of India: संजीव खन्ना के बाद भारत के अगले सीजेआई बीआर गवई होंगे. संजीव खन्ना ने अपना उत्तराधिकारी नामित करते हुए कानून मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है.

CJI संजीव खन्ना के बाद भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई होंगे. संजीव खन्ना ने आधिकारिक तौर पर बीआर गवई को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश कानून मंत्रालय से की है. इस सिफारिश के जरिए देश में 51वें मुख्य न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो गया है. वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में न्यायमूर्ति बीआर गवई 14 मई को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. बता दें कि वह देश के दूसरे दलित चीफ जस्टिस होंगे, उनके पहले जस्टिस केजी बालाकृष्णन भी CJI रह चुके हैं, जो कि अनुसूचित जाति के थे. 

छह महीने तक रहेंगे CJI

परंपरा के अनुसार CJI संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति गवई को अपना उत्तराधिकारी नामित करते हुए कानून मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है. मंत्रालय ने पहले उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम का प्रस्ताव मांगा था. बीआर गवई लगभग छह महीने तक भारत के मुख्य न्यायधीश के पद पर रहेंगे, क्योंकि इसके बाद वह भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं. बीआर गवई नवंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगे. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के बाद बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज हैं.

कैसे शुरू होती है CJI की नियुक्ति की प्रक्रिया

CJI की नियुक्ति की प्रक्रिया तब शुरू होती है, जब केंद्रीय विधि और न्याय मामलों के मंत्री उचित समय पर भारत के अगले CJI की नियुक्ति के लिए भारत के वर्तमान CJI से प्रस्ताव मांगते हैं. प्रक्रिया शुरू करने के लिए सटीक समय तब होता है, जब मौजूदा CJI के रिटायरमेंट के लिए एक महीना बचा होता है. उसी समय वर्तमान सीजेआई अपने उत्तराधिकारी के लिए प्रस्ताव भेजते हैं.

केंद्र सरकार को मानना जरूरी है?

पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भारत के मुख्य न्यायधीश की सिफारिश प्राप्त हो जाने के बाद केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री, प्रधानमंत्री को सिफारिश प्रस्तुत करते हैं, जो कि नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति को सलाह देते हैं. हालांकि अगले सीजेआई की नियुक्ति के लिए तकनीकी रूप से अंतिम निर्णय केंद्र सरकारके पास है, लेकिन परंपरा के अनुसार केंद्र उसी व्यक्ति को अगला सीजेआई नियुक्त करता है, जिसकी सिफारिश मौजूदा सीजेआई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में की है.

यह भी पढ़ें: जेल में किन कैदियों को मिलते हैं अंडे और दूध? जानें खाने-पीने को लेकर क्या हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency India: क्या नकली नहीं बनाई जा सकती प्लास्टिक करेंसी? इस तरह के नोट लाने से क्या होगा फायदा
क्या नकली नहीं बनाई जा सकती प्लास्टिक करेंसी? इस तरह के नोट लाने से क्या होगा फायदा
International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 
Paper vs Plastic Notes: कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
India Plastic Notes: पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget