एक्सप्लोरर

क्या पूरी तरह डिजिटल हो सकता है कोई देश, बिना कागज कैसे चलेगा काम-काज?

आज के वक्त दुनियाभर में इंटरनेट का इस्तेमाल हो रहा है. भारत समेत कई देशों में लोग डिजिटल तरीके से अधिकांश काम कर रहे हैं. लेकिन क्या कोई देश पूरे तरीके से डिजिटल हो सकता है?

आज के वक्त दुनियाभर के अधिकांश जगहों पर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. इंटरनेट के काऱण ही आज पूरी दुनिया के साथ काम कर पा रही है. इतना ही नहीं भारत समेत अधिकांश देशों में लोग डिजिटल काम करना पसंद कर रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या कोई देश पूरे तरीके से डिजिटल हो सकता है, जहां पर लोग पेपर का इस्तेमाल भी ना करते हो. आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे।

पाकिस्तान में डिजिटल नेशन बिल पेश

बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को संसद में एक विधेयक पेश किया है. इस विधेयक का उद्देश्य नागरिकों के लिए डिजिटल पहचान बनाना, सामाजिक, आर्थिक और शासन डेटा को केंद्रीकृत करना है. जानकारी के मुताबिक डिजिटल नेशन पाकिस्तान बिल, 2024, आईटी और दूरसंचार राज्य मंत्री शज़ा ख्वाजा द्वारा नेशनल असेंबली में पेश किया गया था.

क्या कोई देश हो सकता है डिजिटल

इंटरनेट आने के साथ ही अधिकांश जगहों पर लोग डिजिटल तरीके से काम करना पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं भारत समेत कई जगहों पर लोग पेपर का इस्तेमाल करना कम कर चुके हैं. जैसे ट्रेन,फ्लाइट की टिकट भी लोग डिजिटल कर रहे हैं, कागजी कार्रवाई भी मेल समेत अन्य माध्यमों से कर रहे हैं. जिससे पेपर का इस्तेमाल कम हुआ है. इतना ही नहीं पेमेंट का भुगतान भी लोग डिजिटल कर रहे हैं. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या कोई देश बिल्कुल डिजिटल हो सकता है, जहां पेपर का इस्तेमाल ही नहीं होता होगा. इसका जवाब है हां, एक देश ऐसा है, जो बिल्कुल डिजिटल हो चुका है.

एस्टोनिया

बता दें कि एस्टोनिया यूरोप का एक छोटा सा देश है. दरअसल ये देश इसलिए भी खास है कि क्योंकि इस देश में लोगों को इंटरनेट का  इस्तेमाल करने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है. यहां हर सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है. वहीं एस्टोनिया के नागरिक टैक्स रिटर्न भरने से लेकर कार पार्किंग की पेमेंट भी ऑनलाइन देते हैं. अमेरिका की एक गैर सरकारी संस्था फ्री़डम हाउस के मुताबिक एस्टोनिया पूरी दुनिया में फ्री इंटरनेट एक्सेस का मॉडल देश है. इस देश में लोग पेपर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, सारा काम डिजिटल होता है.

देश में फ्री इंटरनेट

इस देश में साल 2000 में ही सभी स्कूल-कॉलेजों में फ्री इंटरनेट मुहैया करा दिया गया था. इतना ही नहीं यहां लगभग 90 फीसदी लोग इंटरनेट कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर रहे हैं. देशभर में 3 हजार से ज्यादा फ्री वाई-फाई स्पॉट हैं. कॉफी शॉप, पेट्रोल पंप, रेस्त्रां, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, होटल और सभी सरकारी दफ्तरों में फ्री वाई-फाई है. यहां चुनावों में वोटिंग भी ऑनलाइन की जाती है. इतना ही नहीं ये देश क्राइम फ्री देश है.

ये भी पढ़ें:मुस्लिम समुदाय में क्या बहन को मिलता है भाई की प्रॉपर्टी में हिस्सा, क्या कहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा को राज्यसभा से कितनी सैलरी मिलती है, जानें हर महीने की कमाई?
राघव चड्ढा को राज्यसभा से कितनी सैलरी मिलती है, जानें हर महीने की कमाई?
क्या होता है जौहर का असली मतलब? जानें विवाद के बारे में सबकुछ
क्या होता है जौहर का असली मतलब? जानें विवाद के बारे में सबकुछ
बेल्जियम में कितने हो जाते हैं भारत के 100 रुपये, इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
बेल्जियम में कितने हो जाते हैं भारत के 100 रुपये, इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
स्वतंत्र भारद्वाज का पॉडकास्ट में कबूलनामा कोर्ट में सबूत बन सकता है? जानें कानून
स्वतंत्र भारद्वाज का पॉडकास्ट में कबूलनामा कोर्ट में सबूत बन सकता है? जानें कानून

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
Embed widget