एक्सप्लोरर

क्या ठेके वालों को क्लियर करना होता है शराब का स्टॉक? जानें मार्च में क्यों देते हैं ऑफर

शराब ठेकेदारों को 31 मार्च रात 12 बजे तक अपना पूरा स्टॉक खत्म करना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो बचा हुआ स्टॉक सरकारी खाते में जमा हो जाएगा और उसकी बिक्री रोक दी जाती है. 

शराब पीने वालों की कोई कमी नहीं है. किसी भी शहर के हर ठेके पर कम से कम दो से तीन आदमी तो शराब पीते दिख ही जाएंगे. इन लोगों से यह मतलब नहीं होता कि शराब महंगी है या सस्ती, उन्हें तो बस पीनी होती है. हालांकि, शराब के शौकीनों के लिए साल में एक बार ऐसा मौका आता है, जब उन्हें सस्ती शराब मिलती है. इसी समय शराब की चाह रखने वाले अपने घर में इसका स्टॉक जमा कर लेते हैं. 

दरअसल, मार्च का महीना जैसे ही खत्म हो रहा होता है वैसे ही कई ठेकों पर शराब सस्ती हो जाती है. इतना ही नहीं शराब का स्टॉक खत्म करने के लिए ठेकेदार एक से एक बढ़िया ऑफर निकालते हैं. कहीं एक बोतल पर एक फ्री मिलती हैं तो कहीं एक से ज्यादा बोतल लेने पर भारी डिस्काउंट मिलता है. क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? साल भर शराब अपने तय रेट पर ही मिलती है, लेकिन मार्च का महीना आते ही यह सस्ती क्यों हो जाती है? 

ठेके वालों को क्लियर करना होता है स्टॉक

आपने बैंकों या कई कॉरपोरेट ऑफिसों में फाइनेंशियल ईयर के बारे में तो सुना ही होगा. यह 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है. जिस तरह बैंकों या अन्य कार्यालयों में फाइनेंशियल ईयर खत्म करने से पहले अकाउंट क्लियर करना होता है, ठीक वैसा ही एक्साइज विभाग में भी होता है. एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म हो रहा है. नियमों के मुताबिक, शराब ठेकेदारों को 31 मार्च रात 12 बजे तक अपना पूरा स्टॉक खत्म करना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो बचा हुआ स्टॉक सरकारी खाते में जमा हो जाएगा और उसकी बिक्री रोक दी जाती है. 

इसलिए मार्च में मिलते हैं ऑफर...

तो यही कारण है कि मार्च में शराब ठेकों पर एक से एक बढ़कर एक ऑफर दिए जाते हैं. हालांकि, यह ऑफर सभी सरकारी ठेकों पर उपलब्ध नहीं होते हैं. कुछ ही दुकानों पर ऐसे ऑफर दिए जाते हैं. दरअसल, यह दुकानदारों का व्यक्तिगत फैसला होता है कि वह अपना बचा हुआ स्टॉक खत्म करने के लिए ग्राहकों को लुभाने के लिए किस तरह का ऑफर देते हैं, अगर किसी ठेके पर स्टॉक नहीं बचा है तो ऐसे में वहां आपको किसी तरह का ऑफर नहीं मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: दे दारू-दे दारू...नोएडा में शराब पर Buy One Get One का ऑफर, नशेड़ियों को याद आ गई 'सर जी की सरकार'; देखें वीडियो 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget