एक्सप्लोरर

ज्यादा पानी पीने से हुई थी ब्रूस ली मौत! तो क्या सच में कोई अधिक पानी से मर सकता है?

नई स्टडी में दावा किया गया है कि ब्रूस ली की मौत अधिक पानी पीने से हुई. इतना पानी किडनी निकाल ही नहीं रही थी. डॉक्टरों ने अधिक पानी पीने से होने वाले नुकसान की कुछ गंभीर वजह बताई हैं.

Bruce Lee Death: 1973 में 32 साल की उम्र में ब्रूस ली की मौत होने करीब 50 साल बाद एक नई स्टडी में फेमस एक्टर मार्शलआर्ट कलाकार की मौत के पीछे के सटीक कारण का खुलासा करने का दावा किया गया है. उस समय उनकी मौत की वजह बताई गई थी कि सेरेब्रल एडिमा या मस्तिष्क में सूजन होने से ब्रूस ली की मौत हुई है. ऐसा माना गया कि ब्रूस ली अधिक पेन किलर ले रहे थे. इसकी वजह से दवाओं के असर के कारण ब्रेन में सूजन आ गई. हालांकि, अब नई स्टडी में कुछ और दावा किया गया. कहा गया है कि ब्रूस ली अधिक पानी पीने पी रहे थे. उनकी किडनी बॉडी से अतिरिक्त पानी निकालने में फेल हो गई थी. इसी वजह से उनकी मौत हुई. अब यही जानने की कोशिश करते हैं कि क्या सच में पानी अधिक पीने से मौत हो सकती है? इसके शरीर पर क्या साइड इफेक्ट होते हैं.

जर्नल में पब्लिश हुई स्टडी
स्पेन में किडनी स्पेशलिस्ट के एक ग्रुप ने स्टडी को दिसंबर 2022 के संस्करण में क्लिनिकल किडनी जर्नल में पब्लिश किया. स्टडी में दावा किया गया है कि अधिक पानी निकालने में किडनी फेल हो गई थी. इसी वजह से उनकी मौत हो गई. उनके ब्लड में सोडियम का लेवल भी कम हो गया था. इससे हाइपोनेट्रेमिया जैसी स्थिति बन गई. स्टडी में कहा गया है कि ली अपने असामान्य रूप से अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन कर रहे होंगे. इसमें बहुत सारे जूस और प्रोटीन लिक्विड शामिल हैं. उन्होेंने पॉसिबली मारिजुआना का प्रयोग किया होगा. इससे प्यास अधिक बढ़ जाती है. 

पानी कैसे बना मौत की वजह?
भारतीय डॉक्टरों का कहना है कि इस स्टडी को लेकर सोचने की जरूरत है. क्या वाकई में बहुत अधिक पानी पीना हानिकारक है? मौत तक हो सकती है. पानी अधिक पीने से कुछ मौतों के मामले सामने आए हैं. इसके पीछे वजह होती है कि बहुत अधिक पानी इंट्राकैनाल पर दबाव बढ़ा सकता है. इसमें कई लक्षण उभरकर आते हैं. ओवरहाइड्रेशन और वाटर इंटॉक्सिकेशन तब होता है जब कोई व्यक्ति किडनी की क्षमता से अधिक पानी पीता है. इसे यूरिन से भी खत्म नहीं किया जाता है. लंबे समय तक ऐसी स्थिति में रहने पर मौत तक हो सकती है. डॉक्टरों ने बताया कि अधिक पानी पीने से मरने की संभावना कम होती है.

लेकिन, इसे सिरे से नकारा नहीं जा सकता है. अधिक पानी पीने से हाइपर हाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. यह हमारी बॉडी इलेक्ट्रोलाइट्स में गड़बड़ी पैदा करता है. इससे सोडियम का लेवल तेजी से गिरता है. इससे दौरा, सेरेब्रल एडिमा और अंत मेें मौत तक हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि नार्मल किडनी हर घंटे एक चौथाई तरल पदार्थ निकालने में सक्षम होती हैं. अधिक पानी पीने से हाइपोनेट्रेमिया हो सकता है. हल्का हाइपोनेट्रेमिया में कम लक्षण दिखते हैं, जबकि गंभीर स्थिति में भ्रम, दौरा पड़ना, कोमा में जाना और अंत में डेथ होना शामिल है

फिर कितना पीएं पानी
एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा कोई पैमाना नहीं है कि इतना पानी जरूर ही पीएं. गर्मी में अधिक और सर्दी में कम पानी पीने की जरूरत होती है. एक्सपर्ट प्रति घंटे 0.8 से 1.0 लीटर से अधिक पानी नहीं पीने की सलाह देते हैं. इसके अलावा एक्सपर्ट का कहना है कि दिन में कितना पानी पीए, इसका एक फार्मूला भी है. अपने वजन को 0.033 से गुणा कर दो, जितनी संख्या निकलकर कर आए, उतना पानी ही पीना चाहिए. उदाहरण के तौर पर वजन यदि 100 किलोग्राम है तो 3.3 लीटर पानी दिन में पीना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- विदेश में सस्ते, लेकिन भारत में ज्यादा कीमतों पर खरीदने पड़ रहे फूड ऑइल, यहां जानें इस मंहगाई की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget