एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए दान में मिले सैकड़ों किलो सोने और चांदी का क्या होगा?

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के लिए देश और दुनियाभर के कई लोगों ने दान दिया है. लोगों ने कई किलो सोना भी मंदिर को दान में दिया है.

Ram Mandir Inauguration: लंबे अरसे बाद राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है. आने वाली 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसके साथ ही आम लोगों के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा, जिसके बाद लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान अयोध्या में मौजूद होंगे. फिलहाल राम मंदिर में इसकी तैयारियां चल रही हैं और मंदिर को फाइनल टच दिया जा रहा है. राम मंदिर के लिए देशभर से कई किलो सोना और चांदी दान में मिला है, जिसके बाद अब सवाल है कि आखिर इतने सोने का आगे क्या होगा?

कई चीजों में दिखेगी सोने की चमक
दरअसल राम मंदिर में कई ऐसी चीजें होंगी, जिन पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है. रामलला के सिंहासन से लेकर पादुकाओं तक में सोने की चमक दिखेगी. इसके अलावा गर्भगृह में जो दरवाजे होंगे, उन पर भी सोने से उकेरी कलाकारी देखी जा सकती है. साथ ही रामलला के हाथों में जो धनुष-बाण होंगे उनके भी सोने से बने होने की बात सामने आ रही है. 

बाकी बचे सोने का क्या होगा?
इस सबके बावजूद राम मंदिर में कई सौ किलो सोना बच जाएगा, साथ ही चांदी की मात्रा भी इससे कई ज्यादा है. अब राम मंदिर के इस खजाने को सुरक्षित रखने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कई लोगों ने सोने से बने आभूषण, ईंटें और सिक्के राम मंदिर में दान किए हैं. इन सभी को एक साथ सुरक्षित रखना काफी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में मंदिर ट्रस्ट अब इस पूरे सोने को गलाकर इसे एक जगह रखेगा. ऐसा करने से इतनी सारी सोने-चांदी की चीजों को संभालने का झंझट भी खत्म हो जाएगा और इसे सुरक्षित रखना भी आसान होगा. 

बता दें कि राम मंदिर के लिए लोग पिछले कई सालों से दान कर रहे हैं, मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही दान कई गुना बढ़ गया. विदेशों से भी मंदिर को दान में कई महंगी चीजें मिल रही हैं. लाखों-करोड़ों में आने वाले इस दान का हिसाब-किताब भी रखा जा रहा है. इसके लिए पहले से ही ट्रस्ट की तरफ से व्यवस्था की गई है. 

ये भी पढ़ें - दो देशों की सीमा पर मौजूद है यह ओपेरा हाउस, एक में आता है स्टेज तो दूसरे देश में बैठते दर्शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sikkim Tunnel Blast 2026: पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget