एक्सप्लोरर

Ram Mandir: सिंहासन से लेकर दरवाजों तक...राम मंदिर में कौन-कौन सी चीजें सोने से बनी होंगी

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर का जल्द उद्घाटन होने जा रहा है, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा होगी.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में कई दशकों की कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अब मंदिर बनकर तैयार हो चुका है. 22 जनवरी 2024 को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद आम लोगों के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान अयोध्या में मौजूद रहेंगे. भव्य राम मंदिर को लेकर कई तरह की दिलचस्प जानकारियां भी सामने आ रही हैं. लोग जानना चाहते हैं कि राम मंदिर में आखिर क्या-क्या होगा और ये कितना भव्य दिखेगा. आज हम आपको बता रहे हैं कि अयोध्या में तैयार हुए इस ऐतिहासिक मंदिर में कौन-कौन सी चीजें सोने से बनी होंगीं. 

सोने के 14 दरवाजे
सबसे पहले उन दरवाजों की बात करते हैं, जिनसे होते हुए राम भक्त इस मंदिर में प्रवेश करेंगे. जानकारी के मुताबिक राम मंदिर में जो 14 दरवाजे लगे हैं, उन सभी पर सोने की मोटी परत चढ़ी होगी. लोगों को सोने से चमचमाते हुए ये दरवाजे नजर आएंगे. यानी सोने से चमकते इन द्वारों से लोगों का स्वागत होगा. ये दरवाजे अंदर से कई सालों तक चलने वाली सागौन की लकड़ी से बने हुए हैं. इनके बाहर जो कलाकारी हुई है, वो पूरी तरह से सोने की है. इन पर हाथी, शंख, चक्र और गदे जैसे चित्र बने हैं. राम मंदिर परिसर में कुल 46 दरवाजे होंगे, सोने से जड़े दरवाजे मंदिर के गर्भगृह में होंगे. 

रामलला पहनेंगे सोने की माला
रिपोर्ट्स के मुताबिक रामलला को 108 सोने के सिक्कों से बना एक खास हार पहनाया जाएगा. इसके अलावा रामलला की चरण पादुकाएं भी सोने की होंगीं. इनमें चांदी और सोने का काम किया गया है. चरण पादुकाओं का वजन करीब 1 किलो होगा. रामलला जिस सिंहासन पर विराजमान होंगे, उस पर भी सोने की परत चढ़ाने की बात सामने आई थी. ये करीब 8 फुट लंबा होगा. इसके अलावा मुकुट से लेकर तमाम तरह के जेवरात भी सोने के होंगे.

मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की जो मूर्ति स्थापित होगी, वो उनके बाल रूप की होगी. पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने ऐलान किया है कि वो रामलला के लिए सोने से बने धनुष और बाण भेंट करेगा. इसके अलावा देशभर से लोग अलग-अलग तरह की सोने और चांदी की चीजें राम मंदिर के लिए भेंट कर रहे हैं. 

अयोध्या में राम मंदिर करीब 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है. मंदिर के लिए भक्तों ने करोड़ों-अरबों रुपये का दान दिया है. बताया जा रहा है कि मंदिर बनाने के लिए कई लोगों ने सोने के सिक्के और बिस्किट तक दान दिए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget