एक्सप्लोरर

आर्मी कैंटीन में कितना सस्ता मिलता है सामान? क्या सही में आधी रेट में मिलते हैं आइटम

Army Canteen rate list: आर्मी कैंटीन में बाजार रेट से काफी सस्ता सामान मिलता है. तो जानते हैं कि आखिर यहां कितना सस्ता सामान मिलता है और किन चीजों पर डिस्काउंट मिलता है.

आर्मी कैंटीन के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा कि वहां बहुत ज्यादा सस्ता सामान मिलता है. कैंटीन से कार, बाइक भी खरीदी जा सकती है. साथ ही कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी को लेकर अलग अलग तरह के तथ्य शेयर किए जाते हैं. कई लोगों का मानना होता है कि यहां काफी ज्यादा डिस्काउंट मिलता है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यहां सिर्फ 3-4 पर्सेंट ही डिस्काउंट मिलता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आर्मी कैंटीन में आखिर कितना सस्ता सामान मिलता है और किन सामानों पर डिस्काउंट मिलता है. 

दरअसल, जिन्हें आप आर्मी कैंटीन कहते हैं, वो कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट होते हैं और आर्मी के साथ कुछ अन्य कर्मचारियों को इनकी सुविधा मिलती है. बाजार के मुकाबले इस कैंटीन में जवानों के लिए सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध होता है. 

क्या क्या मिलता है?

आर्मी कैंटीन में ग्रोसरी के आइटम्स, किचन अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, शराब और ऑटोमोबाइल आदि मिलते हैं. इसके अलावा कैंटीन के जरिए बाइक, कार आदि भी खरीदे जा सकते हैं. साथ ही कई विदेशी सामान भी कैंटीन में मिलते हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में 3700 के करीब कैंटीन्स हैं, जिनमें 2 अरब डॉलर से अधिक सामान की बिक्री होती है.  

कितना सस्ता मिलता है?

अगर सामान पर मिलने वाले डिस्काउंट या सब्सिडी की बात करें तो इसका कोई फीक्स पर्सेंटेज नहीं है. यह टैक्स के आधार पर निर्धारित होता है कि किस सामान पर कितना डिस्काउंट मिलेगा. आर्मी कैंटीन में टैक्स में छूट मिलती है और टैक्स में करीब 50 फीसदी की छूट मिल जाती है. जैसे किसी सामान पर 18 फीसदी टैक्स लग रहा है तो उसपर करीब 9 फीसदी टैक्स ही लगेगा. यानी टैक्स आधा लगता है, जिससे सभी सामान सस्ते मिल जाते हैं. सरकार जीएसटी कर में 50 प्रतिशत की छूट देती है. जीएसटी की अधिकतम दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं.

कितना भी सामान खरीद सकते हैं?

दरअसल, पहले आर्मी कैंटीन के कार्ड से कोई भी सामान खरीद सकता था और कितना भी सामान ले सकते थे. इस वजह से सुविधा प्राप्त करने वाले व्यक्ति के साथ उनके रिश्तेदार, दोस्त आदि भी एक कार्ड से कैंटीन से सामान लेते थे. हालांकि, अब कुछ सामान पर कुछ लिमिट तय कर दी गई है और उस लिमिट के आधार पर ही सामान खरीद सकते हैं. जैसे साबुन या खाने के सामान की एक लिमिट है और हर महीने या साल में उतना ही सामान खरीदा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- क्या कभी आपने काले रंग के दूध के बारे में सुना है? जानिए ये कौन-सा जानवर देता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?
अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget