एक्सप्लोरर

Flying Snakes: क्या वाकई में होते हैं उड़ने वाले सांप? जानें कैसे होते हैं ये

अक्सर आपने सुना होगा कि रात में आसमान से उड़ते हुए सांप गुजरते हैं, लेकिन सांपों के तो पंख ही नहीं होते. फिर वो उड़ते कैसे हैं? चलिए जानते हैं.

Flying Snakes: हमारे देश में गांवों और कस्बों में अक्सर ये बात कही जाती है कि रात में आसमान से उड़ने वाले सांप गुजरते हैं. वहीं आपने फिल्मों में भी सांपों को उड़ते हुए देखा होगा. इंटरनेट पर कई वीडियोज भी ऐसे सामने आ जाते हैं जिसमें उड़ने वाले सांप दिखाए जाते हैं. ऐसे में सवाल ये उठता हैकि क्या वाकई में उड़ने वाले सांप होते हैं? और यदि हां तो सांपों के पंख भी होते हैं? फिर वो दिखते क्यों नहीं? चलिए आज हम इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.

वाकई में होते हैं उड़ने वाले सांप?

दुनियाभर में लगभग सांपों की तीन हजार प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से एक प्रजाति उड़ने वाले सांपों की भी होती है. अब आपके मन में ये सवाल आया होगा कि उड़ने वाले सांप दिखते क्यों नहीं? तो बता दें आमतौर पर उड़ने वाले सांप ज्यादा दिखते नहीं हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये बहुत ज्यादा जहरीले तो नहीं होते हैं, लेकिन उड़ने के कारण लोगों में इनका खौफ बहुत ज्यादा रहता है. वैज्ञानिकों ने साल 2020 में एक शोध किया था, जिसमें उड़ने वाली प्रजाति पर हाई स्पीड कैमरे लगाकर वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया था. ये शोध पैराडाइस ट्री स्नेक या क्रिसोपेलिया पाराडिसी प्रजाति के सांपों पर हुआ था.

ये उड़ने वाले सांपों की सबसे छोटी प्रजाति है. जिनकी लंबाई लगभग 3 फीट तक होती है. इन काले रंग के सांपों के शरीर पर हरी धारियां बनी होती हैं. खास बात ये है कि उन्हें एक पेड़ की एक शाखा से दूसरी शाखा तक पहुंचने के लिए भी रेंगना नहीं पड़ता बल्कि ये उड़कर पहुंच जाते हैं.

कैसे उड़ लेते हैं सांप?

बता दें अड्यूलेशन एनएबल्स ग्लाइडिंग इन फ्लाइंग स्नेक्स शीर्षक से नेचर फिजिक्स जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया था, उसके अनुसार उड़ने वाले सांप हवा में उड़ने के लिए बेहद अलग और खास तरीके से हिलते हुए आगे बढ़ते हैं और हवा में S का आकार बनाते हैं. इस प्रक्रिया को अनड्यूलेशन कहते हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक इन सांपो के शरीर का पीछे का हिस्सा इनको हवा में धकेलने में काम करता है. इन्हे ग्लाइडिंग स्नेक भी कहा जाता है.

इन जगहों पर पाए जाते हैं उड़ने वाले सांप

उड़ने वाले सांपों की प्रजातियां दक्षिण-पूर्व एशिया के अलावा श्रीलंका, दक्षिण चीन और फिलीपींस जैसी जगहों पर पाए जाते हैं. ये भारत में भी कुछ जगहों पर पाए जाते हैं. ये इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं होते, इनके काटने से इंसान की मौत नहीं होती, हालांकि इनके काटने का थोड़ा असर जरुर होता है.

यह भी पढ़ें: Sam Manekshaw Death Anniversary: सेना में क्या होती है फील्ड मार्शल की पोस्ट, सैम मानेकशॉ को कैसे मिला ये ओहदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
दिल्ली नहीं आई कोई ट्रेन तो रेलवे को कितना नुकसान, कितना पैसा होगा रिफंड?
दिल्ली नहीं आई कोई ट्रेन तो रेलवे को कितना नुकसान, कितना पैसा होगा रिफंड?
दिल्ली में रोज कितनी ट्रेनें आती हैं, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब?
दिल्ली में रोज कितनी ट्रेनें आती हैं, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget