एक्सप्लोरर

अमेरिका 50% तो भारत कितना लगाता है US पर टैरिफ, क्या इसे बढ़ा भी सकता है?

अमेरिका का 50% टैरिफ भारत के लिए एक चुनौती है. हालांकि भारत जवाबी टैरिफ बढ़ा सकता है, लेकिन इसका दायरा सीमित होगा क्योंकि भारत के कुल निर्यात में करीब 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी अमेरिका की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त 2025 को भारतीय सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की थी जो पहले से लागू 25% टैरिफ के साथ मिलकर कुल 50% हो गया है. यह टैरिफ भारत के रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर लगाया गया है जिसे अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध में अप्रत्यक्ष समर्थन मानता है. लेकिन सवाल उठता है कि भारत अमेरिका पर कितना टैरिफ लगाता है और क्या भारत इसे बढ़ा भी सकता है चलिए जानते हैं.

अमेरिका का 50% टैरिफ और उसका कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अगस्त 2025 से भारतीय सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू किया, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है. यह टैरिफ खासकर टेक्सटाइल, रत्न-आभूषण, चमड़ा, झींगा और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारत का अमेरिका को निर्यात लगभग 87 अरब डॉलर है, जो भारतीय जीडीपी का 2.5% है. इस टैरिफ से भारत की प्रतिस्पर्धा कमजोर हो सकती है, खासकर अमेरिकी बाजार में, जहां भारत का टेक्सटाइल और ज्वेलरी निर्यात प्रमुख है. अनुमान है कि भारत का अमेरिका के लिए करीब 66 फीसदी निर्यात इन टैरिफ से प्रभावित हो सकता है.

अमेरिका ने किस देश पर लगाया सबसे ज्यादा टैरिफ

जानकारी के अनुसार अमेरिका ने अफ्रीकी देश लेसोथो पर सबसे ज्यादा 50% टैरिफ लगाया गया है. जो सबसे अधिक है. यह टैरिफ अमेरिका की 'रेसिप्रोकल टैरिफ' नीति का हिस्सा है, जिसमें अमेरिका उन देशों पर समान या उच्च टैरिफ लगाता है जो अमेरिकी सामानों पर भारी शुल्क लगाते हैं. लेसोथो का टैरिफ इसलिए उल्लेखनीय है, क्योंकि यह छोटा अफ्रीकी देश अमेरिका के साथ सीमित व्यापार करता है, लेकिन इसके उच्च टैरिफ के जवाब में अमेरिका ने यह कदम उठाया.

भारत अमेरिका पर कितना टैरिफ लगाता है?

वर्तमान में भारत अमेरिकी उत्पादों पर औसतन 10-20% टैरिफ लगाता है, जो उत्पादों के आधार पर अलग-अलग होता है. उदाहरण के लिए भारत ने 2018 में अमेरिकी स्टील और एल्यूमीनियम पर जवाबी टैरिफ लगाया था, जब अमेरिका ने भारतीय स्टील पर 25% और एल्यूमीनियम पर 10% टैरिफ लगाया. 

क्या भारत टैरिफ बढ़ा सकता है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर सख्त रुख के खिलाफ भारत भी जवाबी टैरिफ लगा सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों और तकनीकी उपकरण पर टैरिफ बढ़ा सकता है. हालांकि, भारत का व्यापार घाटा अमेरिका के पक्ष में है, यानी भारत अमेरिका को ज्यादा निर्यात करता है. ऐसे में टैरिफ युद्ध से भारत को नुकसान हो सकता है.

भारत अमेरिका को क्या-क्या बेचता है

भारत अमेरिका को दवाइयां और फार्मा उत्पाद, रत्न-आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल, वस्त्र और परिधान, पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग, बासमती चावल, हस्तशिल्प, होम डेकोर, चमड़ा, फुटवियर और सीफूड का निर्यात करता है.

इसे भी पढ़ें-सबसे ज्यादा किस देश पर टैरिफ लगाते हैं डोनाल्ड ट्रंप, भारत किस नंबर पर?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget