एक्सप्लोरर

एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां 24 कैरेट गोल्ड से होती है दाल फ्राई, जानिए कहां मिलती है ये कीमती दाल

दाल फ्राई तो आप सभी ने खाई होगी, लेकिन सोचिए उसमें 24 कैरेट के गोल्ड का तड़का लगाया जाए तो वो कैसी होगी. आज हम आपको ऐसी ही दाल के बारे में बताने जा रहे हैं.

दाल फ्राई कई लोगों के पसंदीदा भोजन में से एक होती है. ऐसे में खाने की थाली में सब्जी हो या न हो, लेकिन दाल होना बहुत जरूरी हो जाता है. दाल को सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है. 

ऐसे में कई लोगों का दाल में तड़का लगाने का तरीका भी अलग-अलग होता है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसी दाल में 24 कैरेट सोने का तड़का लगाया जाए तो कैसा होगा. दरअसल  आज हम आपको इसी 24 कैरेट के गोल्ड के तड़के वाली दाल के बारे में बताने जा रहे हैं. जो एक रेेस्तरां में सर्व की जाती है.

कैसी होती है 24 कैरेट गोल्ड के तड़केे वाली दाल
दुबई केे फेस्टिव मॉल में फेमस शेफ रणवीर बरार ने इस दाल को पेश किया है. जिसमें तमाम मसालों को घी के साथ 24 कैरेट गोल्ड का भी तड़का लगाया गया है. इस दाल का नाम रखा गया है 'दाल कशकन'. जिसेे एक संदूक में पेश किया गया है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mehul Hingu (@streetfoodrecipe)

शेफ का कहना है कि जिस तरह से पहले संदूक के अंदर लोग रुपया, पैसा, गहने-जेवरात रखते थे, ठीक उसी तरह से हम इस दाल कशकन को रखते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगाया जाता है. बता दें इस खास डिश की कीमत 58 दिरहम यानी लगभग 1,300 रुपये है.

दुनिया की सबसे महंगी दाल?
इस दाल को दुनिया की सबसे महंगी तड़केे वाली दाल कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा. अब इस दाल का स्वाद कैसा है ये तो नहीं बताया गया है, लेकिन देखने में काफी लाजवाब दिखने वाली इस दाल के वीडियो को देखकर काफी लोगों का मन ललचा जरूर गया है. हर कोई इसका स्वाद चखना चाहता है. साथ ही इसके वीडियो को देखकर भी लोग इस दाल के दीवाने हो रहे हैं.              

यह भी पढ़ें: जब बैंक नहीं थे लोग कैसे गहने रखते थे सुरक्षित, जंगलों और पहाड़ों पर बनते थे ऐसे लॉकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget