एक्सप्लोरर

ताश के पत्तों से बनाया 54 मंजिल ऊंचा घर, गिनीज बुक में नाम दर्ज

ताश के पत्तों वाले खेल की लोकप्रियता आज भी वैसी है, जैसी दशकों पहले थी. लेकिन क्या आप जानते सोचा है कि कोई इंसान ताश के पत्तों से 54 मंजिल ऊंचा घर बना सकता है और उसके ऊपर फोन भी रख सकता है?

ताश के खेलों के बारे में शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा. बचपन से लेकर बुजुर्ग होने तक कई लोगों का ये प्रिय खेल रहा है. लेकिन बचपन में आपने देखा होगा कि कई लोग ताश के पत्तों से घर बनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह हर बार गिर जाता था. आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने वाले हैं, जिसने ताश के पत्तों से घर बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जी हां, ताश के पत्तों से घर बनाया है.

ताश

इंटरनेट आने के बावजूद ताश के पत्तों का खेल लोगों के हाथों से छूटा नहीं है. इतना ही नहीं कई लोग आज भी इंटरनेट के जरिए फोन और लैपटॉप में ताश का ही अलग-अलग खेल खेलते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने ताश के पत्तों से घर बना डाला है. दरअसल अमेरिका के रहने वाले एक वास्तुकार ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दुनिया का सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर बना डाला है. 

बनाया विश्व रिकॉर्ड

अमेरिकी नागरिक ब्रायन बर्ग अपनी कलाकृति के जरिए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इतना ही नहीं वह कई सालों से ताश के पत्तों से घर बनाकर अपने ही कायम किए हुए रिकॉर्ड तोड़ते आ रहे हैं. बता दें कि ब्रायन को एक पेशेवर कार्ड स्टेकर कहा जाता है, क्योंकि वह पहले भी ताश से कई कलाकृतियां बना चुके हैं. इस बार उन्होंने 8 घंटे में सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर बनाया है, जो 54 मंजिल ऊंचा था.

रिकॉर्ड बनाना नहीं था आसान

बता दें कि 54 मंजिल ऊंचा ताश के पत्तों का घर बनाना आसान नहीं था. ब्रायन को इसे पूरा करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ना पड़ा था. हालांकि उन्होंने इसे बनाने के लिए किसी भी तरह के गोंद या तारों का इस्तेमाल नहीं किया था. उनकी ये ईमारत केवल ताश के पत्तों से ही तैयार की गई थी. इसके अलावा उन्होंने अपनी कलाकारी के जरिए ताश के पत्तों के घर के शीर्ष पर मोबाइल फोन रखा था.

गिनीज बुक में रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक ब्रायन ने ताश के पत्तों का घर गिनीज बुक के निर्णायक थॉमस ब्रैडफोर्ड की निगरानी में बनाया था. ब्रायन को रिकॉर्ड प्रयास के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. जैसे वह जिस कमरे में कलाकृति बना रहे थे, उसका नमी से भरपूर होना जरूरी था. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया था कि उस कमरे में हवा का प्रवेश या निकास नहीं होना चाहिए. इसके अलाव ब्रायन ने कमरे के अंदर 7 हियूमिडिफाइयर लगाए थे, ताकि ताश अपनी जगह से हिलें ना. इतना ही नहीं इस दौरान वह 8 घंटे लगातार काम कर रहे थे और केवल पानी पीने या स्नैक्स खाने के लिए रुके थे.

ये भी पढ़ें: बिहार के अलावा किन राज्यों में हुआ है लैंड सर्वे? जानें आम आदमी के लिए क्या हैं नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget