एक्सप्लोरर

मॉरीशस में पीएम मोदी के सामने 'महंगाई डायन' नहीं गाया वायरल वीडियो एडिटेड

मूल वीडियो में मॉरीशस में रहने वाले भारतीय मूल के लोग पारंपरिक भोजपुरी लोकगीत 'गीत-गवई' गाकर पीएम मोदी का स्वागत कर रहे थे.

CLAIM मॉरीशस में लोगों ने 'महंगाई डायन खाए जात है' गीत गाकर पीएम मोदी की चुटकी ली.
FACT CHECK बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है. मूल वीडियो में लोग ढोल मंजीरे के साथ भोजपुरी लोकगीत 'गीत-गवई' गा रहे थे जिसके बोल थे, 'स्वागत है, मोदी जी को हम स्वागत करते हैं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान उनके स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कुछ लोग ढोल- मंजीरे के साथ फिल्म पीपली लाइव का गीत 'महंगाई डायन खाए जात है' गाते सुनाई दे रहे हैं.

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है. मूल वीडियो में लोग ढोल मंजीरे के साथ एक भोजपुरी लोकगीत गीत-गवई गा रहे थे. इसके बोल थे, 'स्वागत है, मोदी जी को हम स्वागत करते हैं. धन्य है, धन्य है, देश हमारा हो... मोदी जी पधारे हैं. जन्मों का नाता है. जय मॉरीशस बोलो, जय भारत.'

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मोदी के मॉरीशस दौरे में भी महंगाई डायन का डंका बजा. अब बताओ, ऐसे भी कोई बेइज्जत करता है भला?’

मॉरीशस में पीएम मोदी के सामने 'महंगाई डायन' नहीं गाया वायरल वीडियो एडिटेड

इस वीडियो को सबसे पहले एक्स पर NetaFlixIndia नाम के एक पैरोडी अकाउंट ने शेयर किया था.

हमने देखा कि एक्स पर इस वीडियो को शेयर करने वाले NetaFlixIndia अकाउंट ने एक यूजर को रिप्लाई में बताया कि यह वीडियो एडिटेड है.

मॉरीशस में पीएम मोदी के सामने 'महंगाई डायन' नहीं गाया वायरल वीडियो एडिटेड

इसके बाद बूम ने वीडियो की पड़ताल के लिए पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा के बारे में गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 और 12 मार्च 2025 को मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की थी. मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों ने पारंपरिक भोजपुरी लोकगीत 'गीत-गवई' गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. यह गीत विशेष रूप से शादी-विवाह और शुभ अवसरों पर गाया जाता है, जिसमें ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम, खंजरी और झांझ जैसे वाद्ययंत्रों का प्रयोग होता है.

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर 11 मार्च 2025 को एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में लोग ढोल मंजीरे के साथ गीत गा रहे थे, 'स्वागत है, मोदी जी को हम स्वागत करते हैं. धन्य है, धन्य है, देश हमारा हो... मोदी जी पधारे हैं. जन्मों का नाता है. जय मॉरीशस बोलो, जय भारत.'

पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'मॉरीशस में यादगार स्वागत. यहां का गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव खासकर गीत-गवई प्रस्तुति में झलकता है. यह प्रशंसनीय है कि भोजपुरी जैसी समृद्ध भाषा मॉरीशस की संस्कृति में आज भी जीवंत बनी हुई है.

पीएम मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और मॉरीशस ने व्यापार, समुद्री सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अन्य कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से भी सम्मानित किया गया.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल

वीडियोज

Karnataka CM | Siddaramaiah Resignation: 'मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं'- सिद्धारमैया | DK Shivakumar
Israel Attack On Lebanon: नहीं मान रहा इजरायल, लेबनान में भारी तबाही | Netanyahu | Iran | Trump | US
Breaking | US Iran War: ईरान के सैन्य ठिकाने पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Israel Attack On Lebanon: इजरायल की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, लेबनान में दहशत! | Netanyahu | Iran
Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
Why Nalanda Set On Fire: क्यों लगाई गई थी नालंदा विश्वविद्यालय को आग? हैरान कर देगी इसके पीछे की सच्चाई
क्यों लगाई गई थी नालंदा विश्वविद्यालय को आग? हैरान कर देगी इसके पीछे की सच्चाई
Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
Embed widget