एक्सप्लोरर

बस में लगी भीषण आग का ये Video कानपुर का नहीं है, जानें क्या है पूरा मामला

आग लगने की घटना से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप. कानपुर में लगी आग का वायरल वीडियो वृंदावन का है जिसमें केवल एक व्यक्ति की मौत हुई. वीडियो को गलत जानकारी के साथ तेजी से शेयर किया जा रहा है. 

पिछले कुछ समय से वाहनों में आग लगने की और आग लगने की अफवाह उड़ने की कई घटनाएं हुईं हैं.  इनके चलते कई लोगों की जान भी चली गई. इसी संदर्भ में अब सोशल मीडिया पर कानपुर का बताते हुए एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक बस से भयंकर आग की लपटें उठ रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना में 200 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. 


बस में लगी भीषण आग का ये Video कानपुर का नहीं है, जानें क्या है पूरा मामला

ऐसे ही एक पोस्ट में वीडियो पर लिखा है, “अभी हुआ कानपुर बस हादसा. कानपुर में यात्रियों से भरी  बस में लगी आग लगभग 200 लोग जिंदा जलकर राख हो गए.” वीडियो पर ‘न्यूज 24 डिजिटल’ का लोगो भी लगा है. 


बस में लगी भीषण आग का ये Video कानपुर का नहीं है, जानें क्या है पूरा मामला

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो न तो कानपुर का है, न ही इस हादसे में 200 लोगों की मौत हुई है. ये वीडियो यूपी के वृंदावन शहर का है, जहां 15 जनवरी, 2025 को बस में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें ये वीडियो ‘न्यूज 24’ के इंस्टाग्राम अकाउंट के एक पोस्ट में मिला. 15 जनवरी, 2025 के इस पोस्ट में वीडियो पर लिखा है कि मथुरा में यात्रियों से भरी बस में आग लग गई. 

पोस्ट का कैप्शन है, “UP के Mathura में हाईवे पर बने पर्यटक सुविधा केंद्र में पहुंची प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से बस में सवार यात्रियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई. हादसे में 1 यात्री की जलने से दर्दनाक मौत हो गई.” 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by News24 India (@news24official)

इसके बाद हमें इस वीडियो के बारे में छपी न्यूज रिपोर्ट्स भी मिलीं. इनमें बताया गया है कि ये घटना 14 जनवरी, 2025 की है जब मथुरा जिले के वृंदावन शहर में पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई.   इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी.

खबरों के मुताबिक ये बस तेलंगाना से करीब 50 श्रद्धालुओं को लेकर तीर्थयात्रा पर निकली थी. 14 जनवरी, 2025 की शाम ये श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर के लौट रहे थे. वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचने के बाद कई श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने चले गए, लेकिन एक श्रद्धालु बस में रुक गया और बीड़ी पीने लगा. ऐसा कहा जा रहा है  कि इसी के चलते बस में आग लग गई. मृतक की पहचान तेलंगाना निवासी 60 वर्षीय ध्रुपति के रूप में हुई है. 

हमें एक X पोस्ट में इस हादसे का एक और वीडियो मिला, जिसमें  जलती हुई बस के बायीं ओर एक इमारत दिख रही है. यहां ‘पर्यटक सुविधा केंद्र, वृंदावन’ का बोर्ड लगा है. 

 

बता दें कि कानपुर में 21 जनवरी, 2025 को छात्रों से भरी एक बस यूपी के फतेहपुर जिले से कानपुर आईटीआई  टूर पर जा रही थी. इस बस की एक दूसरे वाहन से टक्कर हो गई थी जिस कारण एक छात्रा की  मौत हो गई. लेकिन, कानपुर में बस दुर्घटना में 200 लोगों की मौत होने जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJ TAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget