एक्सप्लोरर

पीएम आवास पर मोदी की फोटो वायरल, जानिए आखिर क्या है इसकी सच्चाई

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि घड़ी पहनते पीएम मोदी की तस्वीर एआई जनरेटेड है.

CLAIM

यह तस्वीर पीएम मोदी के राजमहल की है जिसे वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने लीक की है.

FACT CHECK

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि पीएम मोदी की तस्वीर एआई जनरेटेड है. इसमें Grok AI का वाटरमार्क भी लगा है.

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित राजमहल के दावे से फेक तस्वीर वायरल है. तस्वीर में पीएम मोदी लग्जरी घड़ी पहनते नजर आ रहे हैं जबकि उनके पीछे कई आलीशान आइटम शोकेस में रखे हुए हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) समर्थक दावा कर रहे हैं कि यह पीएम आवास की तस्वीर है जहां ऐसी कई लग्जरी चीजें मौजूद हैं. बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है. जहां एक ओर बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर शीशमहल को लेकर निशाना साध रही है. वहीं आप नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास में 2700 करोड़ रुपये खर्च कर राजमहल बनाने का आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आप समर्थक @AAPkaRamGupta ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह तस्वीर PM आवास में कार्यरत एक कर्मचारी जो @ArvindKejriwal के बनाये स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ने भेजता है उसी ने चुपके से भेजा है. आज दोपहर 3 बजे, ये वाली घड़ी पहनते हुए चुपके से तस्वीर खींची है. 🤩 और बताया राजमहल में ऐसे ही महंगे विलासिता वाले सूट-बूट, जूतों, चश्मों, कलम और बाकि भोग की चीजों के लिए अलग अलग कमरे बने हुए हैं. ✨✨ 2,700 करोड़ खर्च हो तो क्या कुछ नही हो सकता भाई. (आर्काइव लिंक)

पीएम आवास पर मोदी की फोटो वायरल, जानिए आखिर क्या है इसकी सच्चाई
इसी तरह एक और एक्स यूजर और आप समर्थक @harishprasad81 ने वायरल तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'चलो दोपहर के 3 बज गए, ये वाली घड़ी पहनने का टाइम हो गया है. 🤩'(आर्काइव लिंक)

पीएम आवास पर मोदी की फोटो वायरल, जानिए आखिर क्या है इसकी सच्चाई

फैक्ट चेक

वायरल तस्वीर से संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें गूगल पर इससे संबंधित कोई विश्वनीय रिपोर्ट नहीं मिली.

इसके बाद वायरल तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें इसके दाहिने कोने में नीचे की ओर Grok AI का वाटरमार्क लगा दिखा. इससे तस्वीर के AI जनरेटेड होने की पुष्टि होती है.

पीएम आवास पर मोदी की फोटो वायरल, जानिए आखिर क्या है इसकी सच्चाई
वायरल तस्वीर में कुछ विसंगतियां भी देखने को मिली जैसे पीएम मोदी के चश्मे का फ्रेम पूरा नहीं है और हाथ की उंगलियों में भी विकृति दिख रही हैं.

पीएम आवास पर मोदी की फोटो वायरल, जानिए आखिर क्या है इसकी सच्चाई
हमने एआई डिटेक्टर टूल Hive Moderation पर वायरल तस्वीर की पड़ताल की जहां इसके एआई जनित होने की आशंका 98.5 फीसदी तक बताई गई.

पीएम आवास पर मोदी की फोटो वायरल, जानिए आखिर क्या है इसकी सच्चाई
[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

Embed widget