एक्सप्लोरर

इंदौर का एक दशक पुराना Video महू हिंसा के साथ जोड़कर गलत तरीके से किया गया वायरल

महू हिंसा से जोड़कर वायरल पुलिस से लोगों की पिटाई का वीडियो 2015 का है. तब इंदौर पुलिस ने चाकू के सहारे गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों पर लाठियां बरसायी थीं.

CLAIM मध्य प्रदेश के महू में भारत की जीत के खिलाफ नारे लगाकर माहौल खराब करने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया.
FACT CHECK बूम ने पाया कि वायरल वीडियो एमपी की एक पुरानी घटना का है. इंदौर पुलिस ने परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में चाकू के सहारे गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों की पिटाई की थी.

लोगों को पकड़कर जमकर लाठियां भांजती पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश के महू में भारत जीत के खिलाफ नारे लगाकर माहौल खराब करने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया.

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का मई 2015 का है. पुलिस ने इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में चाकू के सहारे गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों को पकड़ उन्हीं के इलाके में ले जाकर उन पर लाठियां बरसायी थीं.

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के महू में 9 मार्च 2025 की रात भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाते हुए एक जुलूस निकाला गया था. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव किया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महू का आधिकारिक नाम डॉ. आंबेडकर नगर है.

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भारत की जीत का जश्न महू पर उपद्रवियों ने गाड़ियां जलाई भारत जीत के खिलाफ नारे लगाए माहौल खराब कर पुलिस ने प्रसाद खिलाया और आरती उतारी और बधाई दी जीत की.'

इंदौर का एक दशक पुराना Video महू हिंसा के साथ जोड़कर गलत तरीके से किया गया वायरल

एक्स पर भी इसी दावे से वीडियो वायरल है.

फैक्ट चेक

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो को गूगल लेंस से सर्च किया तो पाया कि यह इंदौर का 2015 का पुराना वीडियो है. यह वीडियो इससे पहले जनवरी 2020 में भी इस गलत दावे से शेयर किया गया था कि उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शनकारियों को सार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने पर पुलिस ने सबक सिखाया.

हमें एबीपी न्यूज पर 29 मई 2015 को शेयर किया गया यह वीडियो मिला. वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर पुलिस ने बीच सड़क पर कुछ गुंडों की पिटाई की थी. पुलिस का कहना था कि ये आरोपी चाकू से कई तरह के अपराध को अंजाम दे रहे थे और नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे.

इंदौर का एक दशक पुराना Video महू हिंसा के साथ जोड़कर गलत तरीके से किया गया वायरल

एबीपी की एक और विस्तृत न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार (26 मई 2015) की देर रात चाकूबाजी करने वाले वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हीं के इलाके में ले जाकर उन पर जमकर लाठी डंडे बरसाए. रिपोर्ट में पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठाए गए.

आज तक 28 मई 2015 की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इंदौर पुलिस ने गुंडों को पकड़कर उन्हीं के इलाके में ले जाकर पीटा. रिपोर्ट में लिखा गया, 'बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने तालिबानी रुख अख्तियार कर लिया. पुलिस किसी बदमाश की परेड निकाल रही, किसी को कान पकड़ कर उठक-बैठक करा रही है. बीते एक महीने में इंदौर के करीब 15 थानों से करीब 50 जुलूस निकले जा चुके हैं.'

इंडिया टीवी पर भी इंदौर पुलिस द्वारा आरोपियों की इस तरह परेड निकलवाए जाने की वीडियो रिपोर्ट देखी जा सकती है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget